Indore की विधानसभा-4 से जीत का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में BJP, कुछ ऐसा है अब तक का इतिहास

MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब BJP ने अपनी चौथी सूची भी जारी कर दी है, तो वहीं BJP की चौथी सूची में सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-4 से विधायक मालिनी गौड़ को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया गया है। इंदौर की विधानसभा-4 मध्य प्रदेश की वह विधानसभा है, जहां से BJP को लगातार जीत मिलती रही है।

इंदौर की विधानसभा-4 मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चित विधानसभाओं में से एक है, जिसके पीछे की वजह यहां हर बार विधानसभा चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनना है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब तक विधानसभा-4 अच्छे मतों से जीती जाने वाली विधानसभा रही है, जहां साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मालिनी गौड़ ने जीत हासिल की थी। वहीं अब कार्यकर्ताओं ने विधानसभा-4 से एक लाख मतों से जीत का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है.

Indore

कुछ ऐसा है सियासी समीकरण

विधानसभा-4 के सियासी समीकरण पर नजर डालें तो इंदौर जिले की विधानसभा-4 से BJP के कई बड़े नेता विधायक रह चुके हैं, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ जैसे नेता शामिल हैं। इतना ही नहीं इस विधानसभा को BJP का गढ़ माना जाता है। इंदौर की विधानसभा-4 से नगर निगम, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में BJP को जीत की बड़ी लीड मिलती है। वर्तमान में इस विधानसभा से BJP की मालिनी गौड़ विधायक हैं, विधानसभा-4 को अयोध्या भी कहा जाता है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में BJP की मालिनी गौड़ को लगभग 43 हजार वोटों से जीत हासिल हुई थी।

BJP है चुनाव के लिए तैयार

BJP की तैयारी पर नजर डालें तो बीजेपी ने प्रत्याशियों की चार सूचियां जारी की हैं, जहां बीजेपी की ओर से जारी की गई अब तक की सूचियों में दिग्गज नेताओं के नाम भी नजर आए हैं, तो वहीं अब चार सूचियां में जिन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है, उन्होंने मैदान संभालते हुए प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। वहीं अब जल्द ही बीजेपी की अन्य सूचियां भी सामने आएंगी, जिसमें बची हुई विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा। इधर, आचार संहिता लगते ही बीजेपी ने चुनाव की तैयारी भी तेज कर दी हैं, जहां अब मिशन इलेक्शन के लिए बीजेपी के बड़े नेता चुनावी कमान संभालेंगे।

ये भी पढ़े- Indore की विधानसभा-5 से उलझा BJP के टिकट का पेंच, कौन है दौड़ में सबसे आगे, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+