Indore की विधानसभा-5 से उलझा BJP के टिकट का पेंच, कौन है दौड़ में सबसे आगे, जानिए?

MP Assembly Election 2023 को लेकर इंदौर में सियासी हलचल का सिलसिला जारी है, तो वहीं BJP ने अब तक प्रत्याशियों की चार सूचियां जारी कर दी हैं। BJP की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की चार सूचियों में सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-5 का नाम शामिल नहीं रहा है, जिसके पीछे की वजह विधानसभा में टिकट को लेकर फंसे पेंच को माना जा रहा है।

सियासत के गढ़ इंदौर के मध्य में स्थित विधानसभा-5 जिले की सबसे बड़ी विधानसभा मानी जाती है, लेकिन अबकी बार जिले की सबसे बड़ी विधानसभा में टिकट को लेकर भी बड़ी लड़ाई देखने मिल रही है। वहीं अब जल्द ही संगठन की ओर से टिकट को लेकर फंसा पेंच सुलझाने के बाद विधानसभा-5 से प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

Indore

विधानसभा-5 के समीकरण

सियासत के अलग समीकरण विधानसभा-5 में भी बन दिखाई दे रहे हैं, जहां वर्तमान में महेंद्र हार्डिया विधायक हैं, लेकिन वर्तमान में इस विधानसभा में कुछ भी ठिक ठाक चलता दिखाई नहीं दे रहा, जहां लगातार बीजेपी नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है, तो वहीं अंदरूनी कलह भी संगठन के लिए परेशानी बन रही है। वहीं इस विधानसभा से महेंद्र हार्डिया के अलावा गौरव रणदिवे, नानूराम कुमावत, डॉ. निशांत खरे और मुकेश राजावत जैसे नाम टिकट की दौड़ में शामिल हैं। यह वही विधानसभा है, जहां से महापौर चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा था, तो वहीं इस विधानसभा से संगठन के सर्वे में भी हालात कुछ ठिक ठाक बनते दिखाई नहीं दे रहे। संभवत: इन्हीं समीकरणों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल संगठन ने इस सीट से प्रत्याशी की घोषणा पर विराम लगाया है।

BJP है चुनाव के लिए तैयार

BJP की तैयारी पर नजर डालें तो बीजेपी ने प्रत्याशियों की चार सूचियां जारी की हैं, जहां बीजेपी की ओर से जारी की गई अब तक की सूचियों में दिग्गज नेताओं के नाम भी नजर आए हैं, तो वहीं अब चार सूचियां में जिन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है, उन्होंने मैदान संभालते हुए प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। वहीं अब जल्द ही बीजेपी की अन्य सूचियां भी सामने आएंगी, जिसमें बची हुई विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा। इधर, आचार संहिता लगते ही बीजेपी ने चुनाव की तैयारी भी तेज कर दी हैं, जहां अब मिशन इलेक्शन के लिए बीजेपी के बड़े नेता चुनावी कमान संभालेंगे।

ये भी पढ़े- Indore की विधानसभा-3 से उलझा BJP के टिकट का पेंच, कौन है दौड़ में सबसे आगे, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+