Indore की विधानसभा-2 से BJP को मिलती है MP की सबसे बड़ी जीत, अबकी बार कैसी है तैयारी, जानिए?

MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब BJP ने अपनी चौथी सूची भी जारी कर दी है, तो वहीं BJP की चौथी सूची में सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-2 से विधायक रमेश मेंदोला को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया गया है। इंदौर की विधानसभा दो मध्य प्रदेश की वह विधानसभा है, जहां से BJP को जीत की सबसे बड़ी लीड मिलती है।

इंदौर की विधानसभा-2 मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चित विधानसभाओं में से एक है, जिसके पीछे की वजह यहां हर बार विधानसभा चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनना है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब तक विधानसभा-2 सर्वाधिक मतों से जीती जाने वाली विधानसभा रही है, जहां साल 2018 के विधानसभा चुनाव में विधायक रमेश मेंदोला ने सर्वाधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड बनाया है।

Indore

कुछ ऐसे हैं सियासी समीकरण

विधानसभा-2 के सियासी समीकरण पर नजर डालें तो इंदौर जिले की विधानसभा-2 से BJP के कई बड़े नेता विधायक रह चुके हैं, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता शामिल हैं। इतना ही नहीं इस विधानसभा को BJP का गढ़ माना जाता है। इंदौर की विधानसभा-2 से नगर निगम, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में BJP को जीत की बड़ी लीड मिलती है। वर्तमान में इस विधानसभा से BJP के रमेश मेंदोला विधायक हैं, जिन्हें दादा दयालु के नाम से जाना जाता है। विधानसभा-2 के लोगों की माने तो उनके विधायक रमेश मेंदोला हर सुख-दुख में उनका साथ निभाते हैं। इतना ही नहीं, एमएलए रमेश मेंदोला के पास जब भी जनता कोई काम लेकर पहुंचती है, तो वे जिम्मेदारी के साथ उस काम को पूरा करते हैं।

जीत का रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी

इंदौर की विधानसभा-2 हर बार जीत का नया रिकॉर्ड कायम करती है, जहां साल 2018 के विधानसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला को लगभग 71 हजार वोटों से जीत हासिल हुई थी, तो वहीं साल 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर 91 हजार वोटों का रहा था। वहीं अबकी बार भी इस विधानसभा से BJP कार्यकर्ताओं ने जीत का बड़ा रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी की है, जहां अबकी बार कार्यकर्ताओं की ओर से जीत का लक्ष्य डेढ़ लाख वोटो का रखा गया है। बहरहाल, अब देखना होगा कि इंदौर की विधानसभा-2 से साल 2023 के विधानसभा चुनाव में BJP को कितने वोटों से जीत हासिल होती है।

ये भी पढ़े- Indore की विधानसभा-3 से उलझा BJP के टिकट का पेंच, कौन है दौड़ में सबसे आगे, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+