Indore की विधानसभा-3 से उलझा BJP के टिकट का पेंच, कौन है दौड़ में सबसे आगे, जानिए?
MP Assembly Election 2023 को लेकर सियासी हलचल का सिलसिला जारी है, तो वहीं BJP ने अब तक प्रत्याशियों की चार सूचियां जारी कर दी हैं। BJP की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की चार सूचियों में सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-3 का नाम शामिल नहीं रहा है, जिसके पीछे की वजह विधानसभा में टिकट को लेकर फंसे पेंच को माना जा रहा है।
सियासत के गढ़ इंदौर के मध्य में स्थित विधानसभा-3 जिले की सबसे छोटी विधानसभा मानी जाती है, लेकिन अबकी बार जिले की सबसे छोटी विधानसभा में टिकट को लेकर बड़ी लड़ाई देखने मिल रही है। वहीं अब जल्द ही संगठन की ओर से टिकट को लेकर फंसा पेंच सुलझाने के बाद विधानसभा-3 से प्रत्याशी के नाम का ऐलान भी कर दिया जाएगा।

विधानसभा-3 के समीकरण
सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-3 में टिकट को लेकर फंसा पेंच सुलझने का नाम नहीं ले रहा है, यही कारण है की अब तक इस सीट पर बीजेपी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। दअरसल, यहां से आकाश विजयवर्गीय वर्तमान विधायक हैं, लेकिन पिता कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब आकाश विजयवर्गीय का नाम टिकट की रेस से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं जिन नेताओं की चर्चा इस विधानसभा से चुनाव लड़ने की है, उनमें प्रमुख तौर से उषा ठाकुर, गौरव रणदिवे, मंदार महाजन और डॉ. निशांत खरे के नाम शामिल हैं। वहीं सूत्रों की माने तो संगठन के सर्वे में विधानसभा के हालातों को देखते हुए भी संगठन का विशेष फोकस इस विधानसभा पर है।
BJP है चुनाव के लिए तैयार
BJP की तैयारी पर नजर डालें तो बीजेपी ने प्रत्याशियों की चार सूचियां जारी की हैं, जहां बीजेपी की ओर से जारी की गई अब तक की सूचियों में दिग्गज नेताओं के नाम भी नजर आए हैं, तो वहीं अब चार सूचियां में जिन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है, उन्होंने मैदान संभालते हुए प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। वहीं अब जल्द ही बीजेपी की अन्य सूचियां भी सामने आएंगी, जिसमें बची हुई विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा। इधर, आचार संहिता लगते ही बीजेपी ने चुनाव की तैयारी भी तेज कर दी हैं, जहां अब मिशन इलेक्शन के लिए बीजेपी के बड़े नेता चुनावी कमान संभालेंगे।
ये भी पढ़े- Indore News: दो सीटों पर फंसा BJP के टिकट का पेंच, विधानसभा-3 और 5 से कौन लड़ेगा चुनाव, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications