MP Assembly Election: इस विधानसभा से कांग्रेस बदल सकती है प्रत्याशी, कुछ ऐसा है कारण
MP Assembly Election 2023 के चलते कांग्रेस में प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें महू विधानसभा से कांग्रेस ने राम किशोर शुक्ला को चुनाव मैदान में उतारा है। BJP से कांग्रेस में आए रामकिशोर शुक्ला को टिकट मिलने से कार्यकर्ता नाराज नजर आ रहे हैं, जहां लगातार महू में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला चला जारी है।
उधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अलग-अलग विधानसभाओं से आए कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए अब कांग्रेस कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदलने को लेकर विचार करती नजर आ रही है, जहां संभावना जताई जा रही है कि, महू विधानसभा से भी कांग्रेस प्रत्याशी बदल सकती है।

कुछ ऐसा है हाल
महू विधानसभा से हाल ही में बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राम किशोर शुक्ला को टिकट मिलने पर अब महू में असंतोष की स्थिति नजर आ रही है, जहां शुक्ला को टिकट मिलने से कांग्रेस का एक धड़ा नाराज नजर आ रहा है। इधर, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार की ओर से लगातार शक्ति प्रदर्शन कर अपना दम दिखाया जा रहा है, तो वहीं कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता भी शुक्ला को प्रत्याशी बनाने का पुरजोर विरोध करते नजर आ रहे हैं। उधर, शुक्ला को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके अलग-अलग तरह के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे पार्टी को छवि धूमिल होने का डर सता रहा है।
दरबार ने दम दिखाया
कांग्रेस की ओर से टिकट घोषित करने के बाद अब नाराज नेता अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं, जहां महू विधानसभा में पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने अपनी ताकत दिखाते हुए पैदल मार्च निकाला था, इस दौरान दरबार के साथ बड़ी संख्या में समर्थक नजर आ रहे थे। महू के ड्रीम लेंड चौराहे से पैदल मार्च की शुरुआत हुई थी, जहां सर्व प्रथम स्व. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, वहीं जहां हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों के दरबार के पक्ष में नारे बाजी करते चल रहे थे।
ये भी पढ़े- Indore News: कार्यकर्ताओं ने की निर्दलीय चुनाव लड़ने की मांग, अंतर सिंह दरबार ने दिए ये संकेत












Click it and Unblock the Notifications