MP Election: मालवा-निमाड़ के कांग्रेस नेताओं ने किया मतदान, जीत का दावा ठोका
MP Assembly Election 2023 की हलचल तेज है, जहां मालवा-निमाड़ अंचल के कांग्रेस नेताओं ने भी अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर मतदान किया है। इस बीच पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा समेत तमाम नेताओं और प्रत्याशियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान किया है।
मतदान करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने जीत का दावा ठोंकते हुए, बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. साथ ही कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही है।

एमपी में मतदान की हलचल के बीच पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने अपने गृह ग्राम बोरावां में सपत्नीक किया मतदान। खरगोन जिले की कसरावद विधानसभा से उनके छोटे भाई पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इस दौरान अरूण यादव ने प्रदेशवासियों से सुनहरे मध्यप्रदेश के लिए मतदान करने की अपील की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि, प्रदेश के मतदाताओं के आशीर्वाद से कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान दिख रहा जबरदस्त उत्साह, 3.5 फीट के समीउल्लाह ने डाला वोट
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशियों ने अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर अपना मतदान किया है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला, राजा मंधवानी, सज्जन सिंह वर्मा, चिंटू चौकसे, पिंटू जोशी और सत्यनारायण पटेल ने अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर मतदान किया है. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मतदान के लिए मैदान में दिखाई दे रहे हैं। उधर, राजधानी भोपाल में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ उनकी पत्नी नजर आ रही थी. कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में मतदान का सिलसिला थम चुका है, जहां अब 3 दिसंबर को मतगणना होगी.












Click it and Unblock the Notifications