मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान दिख रहा जबरदस्त उत्साह, 3.5 फीट के समीउल्लाह ने डाला वोट
मध्य प्रदेश में आज विधानसभा की सभी 230 सीटों पर मतदान हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। एक वोट के जरिए प्रदेश के भविष्य को बेहतर किया जा सकता है और इसकी कीमत जागरूक मतदाता जानते हैं। यही वजह है कि आप पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग, महिला, दिव्यांगों को देखते है।
कुछ इसी तरह की तस्वीर मध्य प्रदेश के सीहोर से सामने आई है। यहां 56 वर्षीय मतदाता समीउल्लाह वोट करने के लिए पहुंचे। खास बात यह है कि समीउल्लाह का कद साढ़े तीन फीट है, जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। वोट डालने के बाद समीउल्लाह ने लोगों से मतदान की अपील की है।

बता दें कि प्रदेश में 5.6 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जो आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक 27.62 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। चुनाव आयोग की ओर से इस बार चुनाव में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
इस बार चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कमलनाथ समेत कई दिग्गज नेता मैदान में हैं। कुल 2533 उम्मीदवार इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
2533 उम्ंमीदवारों में से 252 महिलाएं, 2280 पुरुष और एक थर्ड जेंडर है। चुनाव में सीधी लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें अनुसूचित जनजाति, 35 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। प्रदेश में इस बार मतदान के लिए 64626 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जिसमे 64523 मुख्य बूध और 103 सहायक केंद्र हैं। प्रदेश में कुल मतदाताओं की बात करें तो यह संख्या 5,60,58,521 है। जिसमे 2,87,82,261 पुरुष, 2,71,99,586 महिला और 1,292 थर्ड जेंडर हैं।












Click it and Unblock the Notifications