MP Election: इंदौर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कमलनाथ ने दाखिल करवाया प्रत्याशियों का नामांकन
MP Assembly Election 2023 के नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन सोमवार था। इस दिन सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है, जहां कमलनाथ ने मोती तबेला पर आमसभा को संबोधित भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कमलनाथ के साथ नजर आ रहे थे।
अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजवाड़ा पर एकत्रित हुए, जहां से सभी कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए। वहीं मोती तबेला पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की आमसभा का आयोजन किया गया था, जहां कमलनाथ ने आमसभा को संबोधित करते हुए BJP सरकार पर जमकर निशाना साधा।

इन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जिन प्रत्याशियों ने आखिर दिन नामांकन दाखिल किया, उनमें विधानसभा 1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला, विधानसभा 2 से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे, विधानसभा 3 से कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी, विधानसभा 4 से कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी और विधानसभा 5 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल शामिल रहे। यह सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। इनमें से कुछ प्रत्याशियों ने पहले नामांकन दाखिल कर दिया था, तो वहीं कमलनाथ की मौजूदगी में प्रत्याशियों ने B फार्म दाखिल किया है।
कमलनाथ ने कही ये बात
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आज की तस्वीर आप सभी के सामने है, शिवराज या ठगराज, किस तरह हमारे प्रदेश को ठगा है। 18 साल सब कुछ चौपट। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। यह इन्वेस्टर समेत करते हैं। कहते थे 23 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट आएगा, लेकिन किसी को मध्य प्रदेश पर विश्वास नहीं है। इन्वेस्टमेंट और निवेश तो तब आता है, जब लोगों को विश्वास होता है, जब मैं मुख्यमंत्री था तब मेरा प्रयास था कि, मध्य प्रदेश की एक छवि बनाऊं, मध्य प्रदेश की एक नई पहचान बनाऊं। मैं मुख्यमंत्री था तब यहां उद्योगपतियों का एक सम्मेलन किया। सभी आए। सभी को मैंने एक नए मध्य प्रदेश का परिचय दिया।
ये भी पढ़े- Indore news: आखिरी दिन BJP के इन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन












Click it and Unblock the Notifications