Indore news: आखिरी दिन BJP के इन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन
MP Assembly Election 2023 के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर की सभी विधानसभा सीटों से BJP प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने के आखिर दिन यानि सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे BJP प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर, जीत का दावा ठोका है।
अलग-अलग विधानसभाओं से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा प्रत्याशियों ने राजवाड़ा पहुंचकर अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जहां अहिल्या प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तक रैली के रूप में BJP प्रत्याशी अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। यहां समय और मुहूर्त के अनुसार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

इन्होंने दाखिल किया नामांकन
BJP के जिन प्रत्याशियों ने आखिर दिन अपना नामांकन दाखिल किया उनमें प्रमुख तौर पर विधानसभा 1 से बीजेपी प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधानसभा 2 से बीजेपी प्रत्याशी रमेश मेंदोला विधानसभा 3 से बीजेपी प्रत्याशी गोलू शुक्ला, विधानसभा चार से बीजेपी प्रत्याशी मालिनी गौड़ विधानसभा 5 से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया राऊ से बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा प्रमुख तौर से मौजूद रहे। इनमें से कुछ प्रत्याशियों ने B फार्म दाखिल किया, तो वहीं कुछ प्रत्याशियों ने पूरी नामांकन प्रक्रिया आखिर दिन संपन्न की है।
कुछ ऐसी रही व्यवस्था
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले प्रत्याशियों ने अलग-अलग मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना भी की, जहां बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा एक से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया तो वहीं विधानसभा 2 से प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने भी खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं इसके बाद सभी प्रत्याशी अलग-अलग विधानसभाओं से रैली के रूप में राजवाड़ा पहुंचे, जहां अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रत्याशियों का काफिला कलेक्टर ऑफिस के लिए रवाना हुआ, जहां सभी ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन व्यवस्थाओं को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल कलेक्टर कार्यालय के आसपास तैनात किया गया था।
ये भी पढ़े- Indore news: विधानसभा-5 में चुनावी हलचल, BJP-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क में दम दिखाया
{document1)












Click it and Unblock the Notifications