MP Assembly Election के लिए प्रत्याशियों को ऑनलाइन जमा करना होगी नामांकन राशि, कुछ ऐसी है प्रोसेस

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन में अभ्यर्थियों को नामांकन दाखिल करने के लिये नामांकन शुल्क की राशि ऑनलाइन जमा करना होगी। नामांकन राशि को जमा या प्राप्त करने के संबंध में यहां आयुक्त कोष एवं लेखा ज्ञानेश्वर पाटिल एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं इनके अधिनस्थ कार्य करने वाले कर्मी आदि मौजूद थे। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है, जहां प्रशासन की ओर से तैयारियों को लेकर समीक्षा की जा रही है.

Indore

कुछ ऐसी है प्रक्रिया

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी और वरिष्ठ कोषालय अधिकारी मोनिका सोनी की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मोनिका सोनी एवं सिस्टम मैनेजर मनीष दुबे ने नामांकन दाखिल करने के साथ ही नामांकन शुल्क की राशि ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, नामांकन राशि किस तरह ऑनलाइन जमा की जाना हैं। नामांकन शुल्क की राशि ऑनलाइन जमा करने के साथ ही उसके चालान या रसीद नामांकन फार्म के साथ संलग्न करना होगा।

ऑनलाइन राशि जमा कर सकते हैं

बताया गया कि, अभ्यर्थी अपने नेट बैंकिंग या ओ.टी.सी के माध्यम से ऑनलाइन राशि जमा कर सकते हैं। बताया गया कि उम्मीदवार शासकीय कोष में ऑनलाइन या ओटीसी के माध्यम से राशि ऑनलाइन जमा कर सकते है, जिससे की उनके द्वारा किए गए सभी लेनदेन की जानकारी एवं रिपोर्ट त्वरित उपलब्ध रहेगी। चालान जमाकर्ता ऑनलाइन रिफ़ंड हेतु आवेदन कर सकते हैं। जमाकर्ता का आवेदन संबंधित जिले के आहरण संवितरण अधिकारी के लॉगिन पर उपलब्ध हो जाता है, जिसके लिए चालान जमा किया गया है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election के लिए इंदौर में EVM का प्रथम रेण्डमाइजेशन, मीडिया कार्यशाला भी संपन्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+