MP assembly election 2023: BJP झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने संभाला मैदान, बैठक में जीत का खास प्लान तैयार

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ इंदौर महानगर की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोल-ताशे लेकर पहुंचे।बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर एवं अतिथियों के स्वागत के साथ की गई। साथ ही अतिथियों का स्वागत चंदन तिलक लगाकर एवं मालवी पगड़ी पहनाकर किया गया।

इसके पश्चात प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एक सेवा प्रकोष्ठ है, जिसमें सेवा के माध्यम से झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों के साथ-साथ रेहड़ी एवं ठेला लगाकर जीवनयापन करने वालों की समस्याओं का भी समाधान किया जाता है।

indore

बैठक में खास प्लान तैयार हुआ

जानकारी देते हुए बताया गया की, प्रकोष्ठ के माध्यम से कई ऐसे कार्यक्रम भी किए गए हैं जिसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रकोष्ठ को शुभकामनाएं दी है, जिसमें प्रकोष्ठ के द्वारा तिरंगा यात्रा को बस्तियों में ले जाकर तिरंगा लहराया, विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेश के द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को किया गया। अंत में प्रकोष्ठ संयोजक बनाए जाने पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को धन्यवाद देते हुए नगर संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि, प्रकोष्ठ आगामी 2023 और 2024 के चुनावों में बस्तियों में अधिक से अधिक वोट प्रतिशत बढ़ाएगा, और सभी विधानसभाओं में प्रकोष्ठ पूरी ताकत के साथ काम करेगा।

नगर अध्यक्ष ने कही ये बात

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, यह प्रकोष्ठ एक मजबूत प्रकोष्ठ है। प्रकोष्ठ के माध्यम से शासन द्वारा दी जा रही सभी योजनाओं को बस्तियों में नीचे तक ले जाना है, साथ ही बताया कि, मुख्यमंत्री की लाडली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को भी हजार रुपए मिल रही 1000 रूपए कि राशि को आने वाले समय में 3000 तक कर दिया जाएगा। साथ ही कहा कि, श्रमिक बस्तियों में वह समाजजन रहता है, जो मेहनत करता है, संघर्ष कर अपना जीवनयापन करता है, ऐसे वर्ग को केवल बीजेपी ही समझती है। इसीलिए मुख्यमंत्री ने शहर की लगभग 100 बस्तियों को वैध कर दिया है।

ये भी पढ़े- Indore news: भारी बारिश के चलते हुआ जलजमाव, मंत्री तुलसी सिलावट ने लिया जायजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+