Indore news: भारी बारिश के चलते हुआ जलजमाव, मंत्री तुलसी सिलावट ने लिया जायजा

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गत रात्रि हुई सतत बारिश से जल भराव की स्थिति का जायजा लेने के लिये इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने एमआर-11, पंचवटी नगर, सिंगापुर टाउनशिप आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया।

इस दौरान नगर निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। मंत्री सिलावट ने सड़क मार्ग सहित अन्य क्षेत्रों में जल भराव के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि जल की निकासी के लिए और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिये समुचित प्रबंध किये जाये।

indore

जल जमाव या क्षतिग्रस्त होने की सूचना दे

पुल-पुलियों तथा सड़कों पर जल जमाव या क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त करने के लिये लोक निर्माण विभाग द्वारा व्हाटसएप नंबर जारी किया गया है। आम नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे वर्षा ऋतु के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पुल-पुलियों तथा सड़कों जल जमाव होने या उनके क्षतिग्रस्त होने की जानकारी तुरंत व्हाटसएप कर उपलब्ध करायें। यह जानकारी नोडल अधिकारी आर.के. जैन के मोबाइल नंबर 94254-90488 पर व्हाटसएप कर उपलब्ध कराई जा सकती हैं। जानकारी त्वरित मिलने पर आवश्यक कार्रवाई तुरंत शुरू की जा सकेगी।

डेढ़ इंच से अधिक हुई बारिश

मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुये पिछले 24 घंटे में इंदौर में सर्वाधिक 42.4 मिलीमीटर (डेढ़ इंच से अधिक) वर्षा हुई है। इसी तरह हातोद क्षेत्र में 16 मिलीमीटर (आधा इंच से अधिक) वर्षा हुई है। इसे मिलाकर जिले में इस अवधि में 12.7 मिलीमीटर (आधा इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 485.3 मिली मीटर (19 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। यह गत वर्ष इस अवधि में हुई वर्षा से 100.3 मिली मीटर (लगभग 4 इंच) अधिक है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले में 385 मिली मीटर (15 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गई थी। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 396.1 मिमी., महू में 421 मिमी., सांवेर में 524.6 मिमी., देपालपुर में 727 मिमी., गौतमपुरा में 464 मिमी. और हातोद में 378.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 447.5 मिमी., महू में 349 मिमी., सांवेर में 372.6 मिमी., देपालपुर में 454.7 मिमी., गौतमपुरा में 301.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़े- Indore news: क्या बारिश के चलते 21 जुलाई के बाद अब 22 जुलाई को भी रहेगी स्कूलों की छुट्टी, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+