Indore news: जहां जाते हैं, वहां जीत जाते हैं कैलाश विजयवर्गीय, ऐसा रहा अब तक का सियासी सफर
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, और इस बीच बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जहां बीजेपी ने अपनी दूसरे सूची में दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। यही कारण रहा की, इंदौर की विधानसभा एक से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर की विधानसभा एक से चुनाव मैदान में उतर गया है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के संजय शुक्ला विधायक हैं, तो वहीं अब बीजेपी के फैसले ने संजय शुक्ला की चिंता भी बढ़ा दी है।

चुनाव मैदान में नजर आएंगे विजयवर्गीय
बीजेपी की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा 1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है। बहरहाल, भाजपा की रणनीति कितनी कारगर सिद्ध होगी ये आने वाला वक्त बताएगा।
पहले भी विधायक रह चुके हैं विजयवर्गीय
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहले भी इंदौर की अलग-अलग विधानसभाओं से विधायक रह चुके हैं, जहां विजयवर्गीय ने अपने विधायक कार्यकाल की शुरुआत विधानसभा चार से की थी। वहीं इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा दो और महू विधानसभा से बतौर विधायक निर्वाचित हुए हैं। माना जाता है कि, कैलाश विजयवर्गीय जिस भी विधानसभा में जाते हैं, उस विधानसभा को जीत कर ही लौटते हैं। यही कारण है कि, अबकी बार संगठन ने उन्हें विधानसभा एक में प्रत्याशी बनाया है, जहां से वर्तमान में कांग्रेस के संजय शुक्ला विधायक हैं।
ये भी पढ़े- MP news: मालवा-निमाड़ में दिखा जन आशीर्वाद यात्रा का दम, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सफल हुए हम












Click it and Unblock the Notifications