MP news: मालवा-निमाड़ में दिखा जन आशीर्वाद यात्रा का दम, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सफल हुए हम

MP में इन दिनों बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा का दम देखने मिल रहा है, जहां यात्रा की सफलता को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान यात्रा को लेकर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जनआशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, जहां इस यात्रा में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए थे। वहीं यात्रा को लेकर आयोजित की गई प्रेस वार्ता में यात्रा की सफलता पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने खुशी जाहिर की है।

Indore

कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत चित्रकूट से 3 सितंबर से हुई थी। चित्रकूट हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम से जुड़ा हुआ है। सनातन के सम्मान और विरासत के उत्थान का जो बीड़ा भाजपा सरकार ने उठाया है उसे पूरा करने के लिए प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हमारे साथ है। जनता का आशीर्वाद लेने की शुरुआत करने के लिए हमने प्रभु श्री राम की नगरी को चुना ताकि हमारे आराध्य का भी आशीर्वाद निरंतर बना रहे। शेष 4 यात्राएं प्रदेश के अन्य 4 छोर नीमच, मंडला, श्योपुर और खंडवा से शुरू हुई। प्रभु राम के आशीर्वाद और जनता के निरंतर साथ ने 10643 किमी लंबी इस यात्रा को सफल और सार्थक बनाया है। इस यात्रा के तहत प्रदेश के 51 जिलों के 210 विधानसभाओं तक हम पहुंचे और 25 लाख से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद किया।

14 लाख नए सदस्य जुड़े हैं

विजयवर्गीय ने कहा की, यात्राओं में कुल 1000 स्वागत स्थल, 670 से अधिक रथ सभाएं, 200 से अधिक मंच सभाएं, 50 बड़ी जन सभाएं अगर संभव हो पाईं तो उसका श्रेय हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं और हर विधानसभा क्षेत्र की जनता को जाता है। हम निकले थे जनता का आशीर्वाद लेने हर एक द्वार, जनता ने दिल खोल कर कहा फिर इस बार भाजपा सरकार। सबको पता है कि इन यात्राओं के साथ भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा था। हमे यब बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि मध्य प्रदेश भाजपा परिवार में करीब 14 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। हम उन सभी नए सदस्यों का हृदय से स्वागत करते हैं। प्रदेश के अगले स्वर्णिम 5 साल की यात्रा में सहभागिता दर्ज कराने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।

ये भी पढ़े- Kamal nath ने पत्रकारों के साथ किया गलत व्यवहार, कैलाश विजयवर्गीय ने साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+