MP Election: सरकार बनाने के लिए BJP का प्लान B तैयार, इन बागियों पर संगठन की नजर
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां अब आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होनी है, वहीं इससे पहले अब BJP ने सरकार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, जहां अलग-अलग सर्वे और फीडबैक के आधार पर सामने आए समीकरण पर संगठन ने काम करना शुरू कर दिया है.
इधर, मतगणना के बाद स्पष्ट बहुमत ना मिलने की दशा में किस तरह से सरकार बनाई जा सकेगी इसके लिए भी प्लान B तैयार करने की चर्चा सियासी गलियारों में खूब चल रही है.

कुछ ऐसा है BJP का प्लान B
एमपी की सियासत में अबकी बार ट्रेंड काफी बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां पार्टियां ना सिर्फ बहुमत मिलने पर सरकार बनाने की तैयारी में जुटी है, बल्कि यदी बहुमत से कुछ सीटें कम भी रहती हैं, तो कैसे बहुमत का आंकड़ा छुआ जा सकता है, इसके लिए प्लान B भी तैयार किया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने निर्दलिय चुनाव लड़ने वाले ऐसे प्रत्याशियों पर अपनी नजर बनाई हुई है, जो कांग्रेस या अन्य दलों से नाराज होकर चुनाव मैदान में उतरे हैं. इसी के साथ जरूरत पड़ने पर दूसरे दल के प्रत्याशियों को भी अपनी ओर लाने का प्लान संगठन तैयार कर रहा है, जिसके लिए दूसरी पार्टी के प्रत्याशियों को मंत्री पद समेत तमाम ऑफर दिए जा सकते हैं. फिलहाल, सियासी गलियारों में चल रही इन चर्चाओं में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाला वक्त बताएगा.
प्लान बनाने में जुटी BJP
आगामी 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे. इसी के चलते अब बीजेपी ने सरकार बनाने को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है. सरकार बनाने के लिए BJP संगठन अलग-अलग तरह के प्लान तैयार करता नजर आ रहा है. जिसके पीछे की वजह यदी सरकार बनाने में सीटों का आंकड़ा कम पड़ा तो इधर-उधर से आंकड़ा पूरा कर लिया जाए. बहरहाल, अब देखना होगा BJP अपने प्लान में कितना कामयाब हो सकेगी.
ये भी पढ़े- Indore news: फलोदी के बाद अब इस सट्टा बाजार के भाव आए सामने, इंदौर से कौन बनेगा MLA, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications