MP Assembly Election: महू से किसे चुनाव मैदान में उतारेगी BJP, इन चार नेताओं के बीच टिकट की रेस

MP में विधानसभा चुनाव अब नजदिक हैं, और ऐसे में टिकट को लेकर शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। इधर, बीजेपी की ओर से सियासत के गढ़ इंदौर की तीन विधानसभाओं को छोड़ बाकी सभी विधानसभाओं पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

वहीं अब महू विधानसभा से जल्द ही बीजेपी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है। वहीं महू से बीजेपी के चार नामों की सियासी गलियारों में खूब चर्चा है, जिनमें से एक के नाम पर संगठन मुहर लगा सकता है, और महू विधानसभा से प्रत्याशी बना सकता है।

Indore

कुछ ऐसे हैं सियासी समीकरण

महू यानि इंदौर जिले की वो विधानसभा जहां से अब तक बीजेपी की उषा ठाकुर विधायक रही हैं, वहीं अब इस सीट से टिकट का पेंच फंसता नजर आ रहा है, जिसके पीछे की वजह बीजेपी के अंदरूनी सर्वे में कमजोर स्थिति और स्थानीय प्रत्याशी की मांग का होना है. वहीं अब बीजेपी जल्द ही इस विधानसभा पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है, जहां इस विधानसभा से वर्तमान विधायक उषा ठाकुर, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर और मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे के नाम चर्चाओं में हैं।

कांग्रेस के गढ़ पर BJP का कब्जा

एक समय कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली बीजेपी ने महू विधानसभा पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की है, यही कारण है की संगठन किसी कीमत पर इस विधानसभा को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहता. इसी के चलते लगातार संगठन के दिग्गज नेता इस विधानसभा में एक्टिव भी दिखाई देते हैं। साथ ही इस विधानसभा के लिए संगठन ने खास प्लानिंग भी की हुई है। वहीं अब जैसे ही संगठन की ओर से प्रत्याशी के नाम का ऐलान होता है। वैसे ही इस सीट पर प्रचार-प्रसार के साथ ही जीत की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। बहरहाल, देखना होगा की आखिर कब तक संगठन टिकट का फंसा पेंच सुलझा पाता है, और आखिर कब तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान होता है।

ये भी पढ़े- Indore की विधानसभा-2 से BJP को मिलती है MP की सबसे बड़ी जीत, अबकी बार कैसी है तैयारी, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+