MP Assembly Election 2023: कौन हैं राघवेंद्र गौतम जिन्हें BJP ने बनाया इंदौर संभाग का प्रभारी, जानिए?

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीजेपी ने बड़ा बदलाव करते हुए राघवेंद्र गौतम को संभागीय प्रभारी बनाया है। गौतम को यह जिम्मेदारी संगठन ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दी है.

indore

Recommended Video

      भोपाल: नवनियुक्त शिक्षकों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर सीएम का बड़ा ऐलान

      मिशन 2023 नजदीक है, ऐसे में बीजेपी भी अब अपनी तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है। उधर, लगातार प्रदेश और जिला स्तर पर संगठनात्मक बदलाव भी किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में संगठन को मजबूती मिल सके, हाल ही में सियासत का गढ़ कहे जाने वाले इंदौर संभाग में बीजेपी ने बड़ा बदलाव करते हुए राघवेंद्र गौतम को संभागीय प्रभारी बनाया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी देख रहे थे। वहीं अब गौतम को इंदौर संभाग का प्रभारी बनाते हुए दायित्व सौंपा गया है, इससे पहले गौतम संभागीय सह प्रभारी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं अब इस नियुक्ति के बाद नगर कार्यकारिणी में भी बदलाव जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।

      कौन हैं राघवेंद्र गौतम?

      शिवपुरी जिले के रहने वाले राघवेंद्र गौतम इससे पहले सीहोर और रीवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक भी रह चुके हैं, वे जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। गौतम को कुशल संगठक माना जाता है, और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेता संगठन से जुड़े मामलों व निर्णयों में उनके सुझावों को पूरा महत्व देते हैं। वर्तमान में गौतम, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य होने के साथ ही बड़वानी जिले के प्रभारी थे, और कुछ माह पहले ही उन्हें प्रमोट कर इंदौर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया था, और अब उन्हें संभाग प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है।

      मिशन 2023 की तैयारी में जुटी BJP

      आगामी दिनों में मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव होने हैं, जहां इन्हीं चुनावों को देखते हुए बीजेपी अपनी तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है। वहीं इससे पहले संगठनात्मक नियुक्तियों के साथ ही संगठनात्मक बदलाव का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिसकी शुरुआत संगठन ने इंदौर संभाग के प्रभारी को बदलने के साथ की है। इंदौर संभाग में मालवा-निमाड़ आते हैं, और इन दोनों ही अंचलों में बीजेपी का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। यही कारण है कि, इन दोनों ही अंचलों में संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए संगठनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं, जो आने वाले दिनों में भी देखने मिल सकते हैं।

      ये भी पढ़े- Indore news: BJP महिला मोर्चा का सम्मान समारोह, समाज सेविकाओं को स्व. सुषमा स्वराज अवार्ड से किया सम्मानित

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+