Indore news: BJP महिला मोर्चा का सम्मान समारोह, समाज सेविकाओं को स्व. सुषमा स्वराज अवार्ड से किया सम्मानित
सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से स्व. सुषमा स्वराज अवार्ड और सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नगर की प्रतिष्ठित समाज सेविकाओं को सम्मानित किया गया।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से स्व. सुषमा स्वराज अवार्ड और सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नगर की प्रतिष्ठित समाज सेविकाओं को सम्मानित किया गया। रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित स्व. सुषमा स्वराज अवार्ड एवं सम्मान समारोह के दौरान नगर की प्रतिष्ठित समाज सेविकाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महामंत्री सुधीर कोल्हे, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा और विधायक मालिनी गौड़ समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने की एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं।
समारोह में इन्हें मिला सम्मान
कार्यक्रम में नगर की प्रतिष्ठित समाजसेवीका बहनों का अवार्ड देकर सम्मान किया गया, जिसमें श्रीमती भावना पवार (वृद्धाश्रम, निराश्रित आश्रम), एकता मेहता (गौमय से वस्तु निर्माण की कार्यशाला चला कर महिलाओं को रोजगार प्रदान करना),डॉ. रेणु जयसिंघानी (समाज सेवा), संध्या अग्रवाल (खेल), भागीरथी ताई माने, डॉ. भाग्यश्री खरखड़िया (समाज सेवा), प्रियांशु, रेखा जैन (गौमूत्र से औषधि निर्माण), सुष्मिता भट्टाचार्य (सोलर एनर्जी) एवं कुमूद वर्मा (समाज सेवा) को अनेक सामाजिक क्षेत्र में अपने श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
पूरे प्रदेश में हो रहा कार्यक्रम
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने इस अवसर पर कहा कि, हम भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता होने पर गौरवान्वित महसूस करते हैं की ताई के मार्गदर्शन में कार्य करने का हमें अवसर मिला स्व.सुषमा स्वराज जी के बारे में बोलना सुरज को दिया दिखाने जैसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन ने जब तय किया कि स्व. सुषमा स्वराज जी को लेकर इस प्रकार का कार्यक्रम करना है तो उन्होंने महिला मोर्चा पर विश्वास जताया और राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवास के माध्यम से महिला मोर्चा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी मध्यप्रदेश में महिला मोर्चा द्वारा इंदौर को मिलाकर 41 जिलों में यह कार्यक्रम पूर्ण कर लिया है।
नगर अध्यक्ष ने कही ये बात
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने कहा कि, स्व. सुषमा स्वराज जी को अपने काम के लिए जाना होता है वे आउट ऑफ द बॉक्स जाकर कार्य करने के लिए जानी जाती है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा दिए गए प्रत्येक बूथ पर 51% वोट अर्जित करने की क्षमता महिला मोर्चा में है मैनेजमेंट करने की कला जो भगवान ने मातृशक्ति को दी है, भगवान ने किसी को नहीं दी, मां ,पत्नी ,बहन ऐसी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सामाजिक एवं राजनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करती है, मैं ऐसी मातृशक्ति को हूं तो हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं।
ये भी पढ़े- Indore में ट्रैफिक पुलिस का 'रोको-टोको अभियान', बैगर हेलमेट पकड़ाने पर लोगों ने बनाए बहाने












Click it and Unblock the Notifications