MP Assembly Election 2023 के नए समीकरण, क्या नगर अध्यक्ष को भी चुनाव लड़ा सकती है BJP, जानिए?
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब नए-नए समीकरण सियासत में सुर्खियां बटोर रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ इंदौर से टिकट के नए समीकरण ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
इस समीकरण पर नजर डालें तो इसमें ये बताया जा रहा है की बीजेपी की ओर से अब तक जिन भी नगर अध्यक्षों ने विधानसभा का चुनाव लड़ा है, उन्होंने सफलता हासिल की है, जहां इन्हीं समीकरणों को आधार मानकर वर्तमान नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे की दावेदारी भी अब विधानसभा 5 और 3 से मजबूत मानी जा रही है।

कुछ ऐसे हैं सियासी समीकरण
नए समीकरणों के तहत अब बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का नाम विधानसभा 5 और 3 से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसके पीछे का तर्क यह दिया जा रहा है की अब तक जिन भी नगर अध्यक्षों ने विधानसभा का चुनाव लड़ा है, उन्होंने सफलता ही हासिल की है, जहां देने वाले अब रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया और सुर्दशन गुप्ता के नाम का उदाहरण देते हुए ये बता रहे हैं की इन नेताओं ने भी नगर अध्यक्ष रहने के बाद विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल की है। वहीं इन समीकरणों को यदी आधार माने तो ऐसे में गौरव रणदिवे के नाम की चर्चा विधानसभा 5 और विधानसभा 3 से चलना लाजमी है, जहां इन दोनों में से किसी एक विधानसभा से संगठन गौरव रणदिवे को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना सकता है।
दूसरी सूची में दिग्गजों के नाम
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है, जहां अब BJP की चौथी सूची जल्द जारी होने की संभावना है। बीजेपी की चौथी सूची में दिग्गज नेताओं के नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं दूसरी सूची में जिंदगियों को टिकट मिला है, उन्हें एक और विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसी के साथ-साथ भाजपा उन विधानसभाओं के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है, जिन विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं।
ये भी पढ़े- 'भोपाल से इशारा देते ही काम हो जाएगा', आखिर क्यों कैलाश विजयवर्गीय ने जनता को दिया ऐसा संकेत, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications