MP Assembly Election 2023: क्या श्राद्ध के चलते लग सकता है BJP-कांग्रेस की प्रत्याशी सूची पर ब्रेक, जानिए?
MP Assembly Election 2023 को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां इस बीच अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल के प्रत्याशियों की सूचियों का इंतजार किया जा रहा है। उधर, बीजेपी ने प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर दी है, तो वहीं कांग्रेस अब तक एक भी सूची जारी नहीं कर पाई है। वहीं अब दोनों ही दल जल्द ही अपनी सूची जारी कर सकते हैं।
सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल श्राद्ध पक्ष के बाद अपनी अगली सूची जारी कर सकते हैं, जहां श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों तक बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल की सूचियां जारी होने की किसी तरह की कोई संभावनाएं नहीं जताई जा रही हैं।

कुछ ऐसी है सियासी संभावना
ऐसी मान्यता है कि, श्राद्ध पक्ष के दौरान शुभ काम नहीं किया जाता है। यही कारण है कि, सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक अब बीजेपी और कांग्रेस से दोनों ही दल श्राद्ध पक्ष में प्रत्याशियों की सूची जारी करने से बच सकते हैं। सूत्रों की माने तो दोनों ही दल के बड़े नेता और टिकट के लिए दावा भर रहे प्रत्याशी भी इस बात से सहमत है कि, प्रत्याशियों का ऐलान श्राद्ध पक्ष के बाद किया जाना चाहिए। वहीं अब इन्हीं संभावनाओं को आधार माना जाए तो दोनों ही दल अपनी सूची श्राद्ध पक्ष के बाद यानी नवरात्रि में जारी कर सकते हैं। बहरहाल, अब देखना होगा कि, आखिर कब तक बीजेपी और कांग्रेस अपनी अगली सूची जारी करते हैं।
अब तक जारी हुई इतनी सूचियां
मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अब तक बीजेपी ने अपनी तीनों सूचियां जारी कर दी हैं, जिनमें बीजेपी ने अलग-अलग विधानसभाओं से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी किया है, तो वहीं कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार सियासत के गलियारों में किया जा रहा है। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि, आखिर कब तक राजनीतिक दल प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या धमाकेदार रहेगी BJP की चौथी सूची?, इस दिन हो सकती है जारी












Click it and Unblock the Notifications