MP Assembly Election 2023: क्या धमाकेदार रहेगी BJP की चौथी सूची?, इस दिन हो सकती है जारी
MP Assembly Election 2023 को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है, जहां अब BJP की चौथी सूची जल्द जारी होने की संभावना है। बीजेपी की चौथी सूची में दिग्गज नेताओं के नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं दूसरी सूची में जिंदगियों को टिकट मिला है, उन्हें एक और विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
इसी के साथ-साथ भाजपा उन विधानसभाओं के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है, जिन विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं। संभावना जताई जा रही है कि, बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी के एमपी दौरे के बाद यानी मंगलवार और बुधवार को अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर सकती है।

दिग्गजों को मिल सकता है दो सीटों से टिकट
सियासी सूत्रों की मैंने तो बीजेपी अपने दिग्गज नेताओं का पूरा उपयोग आगामी विधानसभा चुनाव में करने की तैयारी कर रही है। इसी का परिणाम रहा कि, बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में तमाम दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी की चौथी सूची में भी तमाम दिग्गज नेताओं के नाम नजर आने की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं जिन दिग्गज नेताओं को दूसरी सूची में जगह देते हुए बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है, उन्हें एक और विधानसभा यानी कुल दो विधानसभाओं से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी है, जिसके मद्देनजर चौथी सूची में भी कुछ दिग्गज नेताओं के नाम नजर आ सकते हैं, जिनके नाम दूसरी सूची में शामिल रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि, दिग्गज नेताओं को दो विधानसभा सीटों पर बीजेपी चुनाव मैदान में उतर कर सकती है।
इन दिग्गजों को मिल सकता है टिकट
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी अपने दिग्गज नेताओं का भरपूर उपयोग करना चाहती है। यही कारण रहा कि, संगठन ने दूसरी सूची में तमाम दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं अब एक बार फिर संगठन और भी कई दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है, जिनमें प्रमुख तौर पर ऐसे दिग्गज नेता शामिल हैं, जिनका प्रभाव एक से ज्यादा विधानसभा सीटों पर देखने मिलता है। इतना ही नहीं इसमें वह नेता भी शामिल हो सकते हैं, जिनके पास वर्तमान में सत्ता या संगठन से जुड़ी कोई बड़ी जिम्मेदारी मौजूद है। सियासी गलियारों में अब जिन दिग्गजों के चुनाव मैदान में उतरने के कयास लगाया जा रहे हैं, उनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद शंकर लालवानी, सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और सांसद गुमान सिंह डामोर के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा सियासी गलियारों में सुनाई पड़ रही है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 में BJP खेल सकती है एक और दांव, इन दिग्गज को भी मिल सकता है टिकट












Click it and Unblock the Notifications