MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं बड़वाह विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच निमाड़ अंचल की बड़वाह विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से सचिन बिरला विधायक हैं।
यह विधानसभा खंडवा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। बड़वाह विधानसभा सीट के अंतर्गत अनेक तीर्थ स्थल आते हैं। बड़वाह विधानसभा, निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

कुछ ऐसा है सीट का समीकरण
बड़वाह विधानसभा के विधायक सचिन बिरला ने अक्टूबर 2021 में लोकसभा उपचुनाव के ऐन पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में भाजपा का हाथ थाम लिया था। हालांकि, इसके बाद भी कांग्रेस से उनका इस्तीफा ना तो पार्टी को मिला और ना ही विधानसभा पहुंचा। इसके चलते अब भी वे विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं, और फील्ड में वे अपने आप को भाजपा का बताते हैं। साल 2018 में सचिन बिरला ने कांग्रेस से चुनाव लड़ते हुए बीजेपी के हितेंद्र सिंह सोलंकी को हराया था। साल 2013 के चुनाव परिणाम की बात करें तो 2013 के चुनाव में बीजेपी के हितेंद्र सिंह सोलंकी ने निर्दलीय उम्मीदवार रहे सचिन बिड़ला को हराया था। हितेंद्र सिंह सोलंकी को इस चुनाव में 67600 वोट मिले थे तो वहीं सचिन बिरला को 61970 वोट मिले थे। दोनों के बीच हार-जीत का अंतर 5 हजार से ज्यादा वोटों का था।
कुछ ऐसा है चुनावी गणित
बड़वाह विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। बड़वाह विधानसभा जिले के साथ-साथ निमाड़ अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। बड़वाह विधानसभा प्रमुख तौर पर किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं मांधाता विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications