MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं मांधाता विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच निमाड़ अंचल की मांधाता विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से बीजेपी के नारायण पटेल विधायक हैं।
यह विधानसभा खंडवा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। मांधाता विधानसभा सीट के अंतर्गत ओंकारेश्वर जैसे तीर्थ स्थल आते हैं। मांधाता विधानसभा, निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

साल 2020 में हुए थे उपचुनाव
साल 2020 में हुए विधानसभा उपचुनाव में मांधाता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नारायण पटेल और कांग्रेस के उत्तमपाल सिंह के बीच मुकाबला था, जिसे बीजेपी के नारायण पटेल ने 22 हजार से अधिक वोटों से जीता था। अभी इस सीट पर भाजपा का कब्जा है, और नारायण पटेल यहां से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव 2018 में मांधाता विधानसभा सीट पर नारायण पटेल ने जीत हासिल की थी, लेकिन उस समय नारायण पटेल कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हुआ करते थे, बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। मांधाता विधानसभा सीट खंडवा जिले में आती है।
कुछ ऐसा है मांधाता का चुनावी गणित
मांधाता विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। मांधाता विधानसभा जिले के साथ-साथ निमाड़ अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। मांधाता विधानसभा प्रमुख तौर पर किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं राजपुर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications