MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं अलीराजपुर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। बीजेपी की ओर से यहां नागर सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है, तो वहीं कांग्रेस की ओर से किसी चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, इसका फिलहाल इंतजार है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के मुकेश रावत विधायक हैं।
अलीराजपुर विधानसभा आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, अलीराजपुर विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। अलीराजपुर विधानसभा निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है।

कुछ ऐसा है विधानसभा का हाल
अलीराजपुर सीट पर करीब 2.5 लाख मतदाता हैं, और 90 फीसदी ग्रामीण आबादी रहती है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है, लेकिन बीएसपी और जयस भी इस सीट पर चुनाव लड़ सकती है। अलीराजपुर सीट रतलाम लोकसभा में आती है। अलीराजपुर विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 2003 तक इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन 2003 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी। वहीं इसके बाद साल 2003, 2008, 2013 में बीजेपी के नागर सिंह चौहान ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2018 में एक बार फिर कांग्रेस ने अपना परचम लहराते हुए ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। अलीराजपुर विधानसभा सीट पर OBC मतदाताओं की संख्या बेहद कम है। साथ ही विधानसभा में लगभग 2 फीसदी के आसपास की मुस्लिम आबादी है। विधानसभा की कुल आबादी 87 फीसदी अनुसूचित जनजाति, व 4 फीसदी अनुसूचित जाति है।
साल 2018 में कुछ ऐसे थे आंकड़े
अलीराजपुर विधानसभा के साल 2018 में हुए चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के मुकेश रावत ने जीत हासिल की थी, जब कांग्रेस को यहां से 82017 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के चौहान नागर सिंह रहे थे, जिन्हें 60055 वोट मिले थे। इस तरह हार-जीत का अंतर 21962 वोटों का रहा था। साल 2018 में महिला वोटर की संख्या 110020 तो वहीं पुरुष वोटर की संख्या 112665 थी, इस तरह कुल वोटर की संख्या 222688 थी।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं जोबट विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications