MP Election के बीच खरगोन में छापामार कार्रवाई, लाखों की अवैध शराब जप्त
MP Assembly Election 2023 के मद्देनजर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर जिले में मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन, विक्रय व निर्माण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम द्वारा निरंतर छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को की गई कार्रवाई में 2 लाख 32 हजार रुपये की अवैध मदिरा जब्त की गई है।
यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी जयसिंह ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम उमरदड़, टोकनबेडा, सतवाड़ा व कमोडवाड़ा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर दबिश देकर की है। कार्रवाई के दौरान कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई को दिया अंजाम
वृत प्रभारी देवराज नगीना ने बताया कि, कार्रवाई में 13 बोतल बीयर, 24 क्वार्टर विदेशी मदिरा, 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा व 2200 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया है। जब्त मदिरा एवं मदिरा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 32 हजार रुपए है। बता दें की विधानसभा चुनाव के मध्य नजर लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस बीच अलग-अलग स्थान पर टीम की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। वहीं आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
लगातार जारी है कार्रवाई
अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार' तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी टीएन गंघारे के नेतृत्व में वृृत खरगोन सष्के दल द्वारा 01 नवंबर को अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध खरगोन व्रत स के ग्राम-रेटवा एवं गढी में दबिश दी गई। वृत प्रभारी दिनेश सिंह चौहान ने म.प्र. आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में 40 पाव देशी मदिरा जब्त की गई। मदिरा का बाज़ार मूल्य लगभग 2600 रुपये है।
ये भी पढ़े- MP Election में जीत के लिए साधना का सहारा ले रहे प्रत्याशी, बगलामुखी मंदिर में बढ़ा हवन-पूजन का सिलसिला












Click it and Unblock the Notifications