MP Election में जीत के लिए साधना का सहारा ले रहे प्रत्याशी, बगलामुखी मंदिर में बढ़ा हवन-पूजन का सिलसिला

MP Assembly Election 2023 को लेकर हलचल जारी है, जहां मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की जीत के लिए प्रत्याशी हवन, पूजन और साधना का सहारा भी लेते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि, आगर के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में विजय के लिए हवन का सिलसिला बढ़ चला है, जहां लगातार अलग-अलग राज्यों से प्रत्याशी और उनके परिजन, मां बगलामुखी मंदिर पहुंचकर हवन, पूजन करते नजर आ रहे हैं।

आगर के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी का मंदिर बेहद ही प्राचीन है, जहां पांडव कालीन इस मंदिर में हवन-पूजन करने से निश्चित ही विजय प्राप्त होती है। यही कारण है कि, यहां लगातार जिन पांचो राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां से प्रत्याशियों और उनके परिजनों के आने का सिलसिला जारी है, जहां लगातार मां बगलामुखी का हवन-पूजन कर प्रत्याशी चुनाव में जीत तलाश रहे हैं।

Ujjain

मंदिर में होती है विशेष साधना

मां बगलामुखी मंदिर से जुड़े पंडित शिवम शर्मा बताते हैं कि, सामान्य दिनों की अपेक्षा चुनावी दिनों में हवन पूजन का सिलसिला बढ़ रहा है, जहां अलग-अलग राज्यों के साथ ही मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और उनके परिजन मंदिर पहुंचकर विजय श्री के लिए हवन कर रहे हैं। पंडित शर्मा बताते हैं की, मां बगलामुखी के मंदिर में होने वाले हवन के चलते प्रत्याशियों को विजयश्री प्राप्त होती है। यही कारण है कि, साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी यहां बड़ी संख्या में हवन और पूजन हुए थे, तो वहीं साल 2023 के विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे हवन पूजन का सिलसिला भी बढ़ रहा है, जहां आने वाले दिनों में भी इसी तरह से हवन पूजन का सिलसिला बढ़ाने की संभावना है।

Recommended Video

    MP Election में जीत के लिए साधना का सहारा ले रहे प्रत्याशी,बगलामुखी मंदिर में हवन-पूजन का सिलसिला

    दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु

    मध्य प्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से प्रत्याशी और उनके परिजनों के मां बगलामुखी मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी है, मां बगलामुखी मंदिर में इससे पहले भी कई राजनेता, अभिनेता और उद्योगपतियों के आने का सिलसिला जारी रहा है, जहां माता बगलामुखी के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की लंबी लिस्ट है, जिसमें स्मृति ईरानी, जया प्रदा, मुकेश अंबानी समेत तमाम बड़े राजनेता और उद्योगपति शामिल हैं। ऐसी मान्यता है की, माता बगलामुखी के मंदिर में हवन और पूजन करने से निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है। यही कारण है कि, यहां नवरात्रि और अन्य त्योहारों पर भी बड़ी संख्या श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

    ये भी पढ़े- Ujjain के शमशान घाट में कमलनाथ के लिए तंत्र साधना, क्यों लिया जा रहा तांत्रिक क्रिया का सहारा, जानिए?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+