MP Election Result: कौन हैं BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला जिन्हें मिली MP की सबसे बड़ी जीत, जानिए?
MP Election Result: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं, जहां BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। इधर, सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा 2 से BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करते हुए लगभग 1 लाख 8 हजार वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे को चुनाव हराया है।
इंदौर की विधानसभा 2 को BJP का गढ़ माना जाता है, जहां कई सालों से BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला चुनाव जीत रहे हैं। वहीं उन्होंने एक बार फिर अपना यह रिकॉर्ड कायम किया है, जहां उन्होंने एक बार फिर प्रचंड जीत हासिल की है।

कुछ ऐसा रहा सियासी सफर
मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने अपने सियासी सफर की शुरुआत BJP के सामान्य कार्यकर्ता से की थी। जहां इसके बाद उन्होंने पार्षद का चुनाव जीता। मेंदोला बीजेपी के नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी की ओर से पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने पर ही रमेश मेंदोला ने जीत का बड़ा रिकॉर्ड कायम किया था, जिसके बाद में मेंदोला लगातार आगे बढ़ते चले गए, और जीत का रिकॉर्ड कायम करते चले गए। BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बेहद करीबी नेता माना जाता है।
BJP की सबसे मजबूत सीट
इंदौर की विधानसभा-2 में BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता है, इस विधानसभा को BJP की सबसे सुरक्षित और मजबूत सीट माना जाता है। यह विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। यही कारण है कि, यहां आमजन से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं अबकी बार भी इस विधानसभा से BJP ने प्रचंड जीत हासिल की है।
ये भी पढ़े- MP Election Result: सीएम शिवराज का लाडली बहना को प्रणाम, पत्नी साधना सिंह ने गले लगकर दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications