Indore news: MLA रमेश मेंदोला ने कांग्रेस के जय-वीरू पर साधा निशाना, कही ये बात

MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को लेकर सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां BJP ने दोनों को जय और वीरू का नाम देकर निशाना साधने का सिलसिला शुरू कर दिया है। ऐसे में भोपाल से लेकर इंदौर तक BJP नेता, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साध रहे हैं।

सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-2 में जनसंपर्क के लिए निकले BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को जय और वीरू बताते हुए जोरदार निशान साधा।

Indore

कांग्रेस के जय-वीरू पर निशाना साधा

जनसंपर्क पर निकले विधायक रमेश मेंदोला ने कहा की, कमलनाथ जी 43 साल से छिंदवाडा विधानसभा और दिग्विजय सिंह जी 53 साल से राघौगढ़ विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे है। कांग्रेस के जय और वीरू अपनी-अपनी विधानसभा का इतना विकास नहीं कर पाए जितना भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंदौर क्षेत्र 2 का किया है। अपने क्षेत्र ने तांगे से लेकर मेट्रो तक का सफर तय किया है। अपने क्षेत्र ने हर क्षेत्र में विकास की मिसाल कायम की है। इससे कांग्रेसी भी इनकार नहीं करते।

हर जगह हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा-2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत परदेशीपुरा स्थित महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर की, उन्होने बुद्ध विहार में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा और फिर समाज सेवी जुगल किशोर चौकसे तथा पूर्व पार्षद स्व. राजेश जोशी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय भी पहुंचे मेंदोला

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे का चुनाव कार्यालय आया तो मेंदोला वहां भी जा पहुंचे, उन्हें देखकर कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे के ससुर खुशी से हैरान रह गए उन्हे प्रणाम कर मेंदोला ने आशीर्वाद मांगा। दोनों ने एक दूसरे को मालाएं पहनाई। चौकसे ने शॉल और श्रीफल भेंट कर मेंदोला को आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़े- MP Election के बीच महंगाई का तड़का, प्याज की बढ़ती कीमत पर कब लगेगा ब्रेक, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+