MP Election के बीच महंगाई का तड़का, प्याज की बढ़ती कीमत पर कब लगेगा ब्रेक, जानिए?
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब महंगाई का तड़का लगता भी नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले 20 रुपए प्रति किलो तक बिकने वाला प्याज अब 40 रुपए प्रति किलो तक बिकने की कगार पर आ गया है।
सब्जी मंडियों में प्याज की कीमत 20 से 25 रूपए प्रति किलो तक चल रही है, तो वहीं बाजार में प्याज 30 से 40 रूपए प्रति किलो तक बिक रहा है। प्याज की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते अब आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है, जहां आने वाले दिनों में भी लगातार प्याज के दाम बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल इतने हैं दाम
इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जहां राजधानी दिल्ली समेत अलग-अलग राज्यों में बढ़ते प्याज के दामों का असर अब मध्य प्रदेश के बाजारों पर भी दिखने लगा है। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में प्याज 40 रूपए प्रति किलो तक बिक रहा है, तो वहीं मंडी में प्याज का भाव 20 से 25 रुपए प्रति किलो तक चल रहा है। आलू-प्याज मर्चेंट एसोसिएशन के संरक्षक और पूर्व उपाध्यक्ष विजय कुमार गर्ग बताते हैं कि, का मानना है कि, लगातार प्याज के दाम बढ़ते चले जा रहे हैं, पिछले दिनों प्याज की कीमत 45 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी, तो वहीं अब प्याज की कीमत थोड़ी कम होकर 25 से 30 रुपए प्रति किलो तक रही है। वहीं आने वाले दिनों में नई फसल आ जाने के बाद प्याज की कीमत कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जेब पर पड़ेगा सीधा असर
आम जनता की माने तो वैसे ही लगातार बढ़ रही महंगाई से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, तो वहीं प्याज के लगातार बढ़ रहे दाम भी जेब पर सीधा असर डाल रहे हैं, लोगों की माने तो प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे जेब पर काफी असर पड़ रहा है। वहीं आने वाले दिनों में यदि प्याज के दाम इसी तरह से बढ़ते रहेंगे, तो काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। लोगों का मानना है कि, अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर रसोई पर पड़ता नजर आ रहा है, तो वहीं अब यदि प्याज के दाम भी लगातार बढ़ते हैं, तो इसका भी सीधा असर रसोई पर पड़ेगा।
ये भी पढ़े- MP Election: गड़बड़ करने वाली गाड़ियों के खिलाफ RTO का एक्शन, 9 लाख से ज्यादा की कार्रवाई को दिया अंजाम
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications