MP : हवा में हथियार लहराकर बदमाशों ने मनाया बर्थडे, Video Viral होने पर पुलिस ने सिखाया सबक

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि, शहर से लगातार अपराधों के सामने आने का सिलसिला जारी है। हाल ही में शहर से एक ऐसी वारदात निकलकर सामने आई है.

indore

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि, शहर से लगातार अपराधों के सामने आने का सिलसिला जारी है। हाल ही में शहर से एक ऐसी वारदात निकलकर सामने आई है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बदमाश बेखौफ होकर धारदार हथियार लहराते हुए नाचते नजर आ रहे हैं, जिन पर पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो नाबालिग और तीन बालीग युवकों पर मामला दर्ज किया है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

दरअसल, शहर में लगातार लूटपाट और डकैती जैसे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, और इसी के तहत एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। यह वीडियो तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक धारदार हथियार लेकर फिल्मी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस ने पूरे मामले में संज्ञान भी लिया, और दो नाबालिग ओर तीन बालिक बदमाशों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर डाली। वहीं बताया जा रहा है कि, इन बदमाशों में से एक लिस्टेड बदमाश है, जिसके ऊपर थाना क्षेत्र में ही कई मामले दर्ज हैं।

हत्या का मामला भी सामने आया

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि, शहर से लगातार अपराधों के सामने आने का सिलसिला जारी है। हाल ही में शहर से एक ऐसी वारदात निकलकर सामने आई है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। दरअसल, गाड़ी टकराने की मामूली बात पर हुए विवाद में बदमाशों के गुट ने युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसके चलते युवक की मौत हो गई। वहीं युवक को बचाने पहुंचे पिता को भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा और उन पर भी मारपीट करते हुए कई वार किए, जिसके चलते पिता भी घायल हो गए। वहीं जैसे-तैसे पिता अपने बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां बेटे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े- Flashback 2022 : Indore के वो दर्दनाक हादसे, जिनमें कई लोगों ने गंवाई अपनी जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+