Flashback 2022 : Indore के वो दर्दनाक हादसे, जिनमें कई लोगों ने गंवाई अपनी जान
इंदौर में इस साल यानी 2022 में कई ऐसे दर्दनाक हादसे हुए हैं, जिन्हें भुला पाना बेहद मुश्किल है। इन हादसों के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इस साल यानी 2022 में कई ऐसे दर्दनाक हादसे हुए हैं, जिन्हें भुला पाना बेहद मुश्किल है। इन हादसों के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इन हादसों की बात करें तो इनमें सबसे गंभीर हादसा उस वक्त हुआ था, जब नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर गई थी, जिसके चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वहीं इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक घर में लगी आग के चलते कई लोग मारे गए थे। इसके साथ ही कई ऐसे अन्य हादसे भी शहर में हुए हैं, जिनमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

नर्मदा नदी में गिरी थी बस
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बड़ा बस हादसा हो गया था, जहां धार और खरगोन जिले की सीमा में खलघाट स्थित नर्मदा नदी में यात्री बस गिर गई थी। यात्री बस इंदौर से महाराष्ट्र के लिए जा रही थी, तभी अचानक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बस नर्मदा नदी में जा गिरी थी। हादसा इतना भीषण था कि, पूरी की पूरी बस नदी में समा गई थी, जिसे निकालने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था। हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई थी, जहां ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत और बचाव चलाया गया था। वहीं इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, जहां इन सभी लोगों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए थे।

घर में लगी आग में गई थी कई जान
शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक मकान में आग लग जाने के चलते कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, जहां इस हादसे में लगभग 7 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी तो वहीं कई लोग घायल हुए थे। इस हादसे को एक सिरफिरे युवक ने अंजाम दिया था, जहां उसने वाहन में आग लगाई थी जिससे आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई थी। अग्निकांड देर रात करीब 3 बजे के आसपास हुआ था। इस वक्त बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे, तभी अचानक आग लग गई। बिल्डिंग में रह रहे लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कुछ लोग झुलस गए, तो कुछ का दम घूट गया। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि, इसे बुझाने में दमकल और आसपास के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

महिला बन गई थी कंकाल
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास देवास में उस वक्त दर्दनाक हादसा घटित हुआ था, जब इंदौर के रहने वाले दंपत्ति की कार में अचानक आग लग गई थी। हादसा इतना गंभीर था कि, जिसने भी देखा वह दंग रह गया था। दर्दनाक हादसे में कार सवार महिला जिंदा जल गई थी तो वहीं पति भी गंभीर रूप से झुलस गया था। गंभीर हालत में पति को इंदौर रैफर किया गया था तो वहीं पत्नी का शव कार में ही कंकाल बन गया था। हादसा देवास के पास महुदी गांव में हुआ था, जहां पति और पत्नी अपने रिश्तेदार से मिलने यहां आए थे, जहां से इंदौर लौटते वक्त कार में अचानक आग लग गई, और भीषण हादसा घटित हो गया था।

कार ने मजदूरों को मारी थी टक्कर
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया था, जहां फोरलेन पर काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद 4 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई थी तो वहीं 8 मजदूरों को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल रैफर किया गया था। बेकाबू कार फोरलेन पर काम कर रहे मजदूरों से जाकर टकरा गई थी, जिसके बाद 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी मजदूर एक ही परिवार के रहने वाले थे।
ये भी पढ़े- Flash Back 2022 : Indore ने लगाया स्वच्छता का छक्का, कचरे से गैस बनाकर चलाई बस, कुछ ऐसा रहा पूरा साल












Click it and Unblock the Notifications