Dewas news: बीच रास्ते में अटक गया माता मंदिर का रोप वे, बचाव दल की सूझबूझ से बची श्रद्धालुओं की जान

मध्यप्रदेश के देवास में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मौसम बिगड़ने के चलते माता मंदिर स्थित रोप वे बीच रास्ते में ही अटक गया।

Dewas

Recommended Video

    देवास: माता टेकरी के दर्शन करने आऐं श्रृद्धालुओं की सांसे एकाएक फुलीं, जानिए कारण

    धार्मिक नगरी देवास में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मौसम बिगड़ने के चलते माता मंदिर स्थित रोप वे बीच रास्ते में ही अटक गया। वहीं रोप वे के बीच रास्ते में अटक जाने के चलते रोप वे में बैठे दर्शनार्थी घबरा गए, जहां तत्काल प्रभाव से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर पहुंची टीम ने बचाव कार्य शुरू किया, जहां तमाम प्रयासों के बाद रोप वे में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। सुरक्षित बाहर आए श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन के साथ ही नगर निगम की टीम का आभार व्यक्त किया है। रोप वे अटक जाने के चलते दूसरे दर्शनार्थियों में हड़कंप मच गया, जहां रोप वे में बैठे दूसरे श्रद्धालु भी घबरा गए। मौसम बिगड़ने से रोप वे बीच रास्ते में ही अटक गया।

    कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम

    शनिवार को शाम लगभग 5 बजे चामुंडा माता मन्दिर देवास रोप वे की रोप दूसरे टॉवर के पास अटक गई, जिस कारण ट्राली में 6 दर्शनार्थी फंस गए। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम का पूरा अमला अलर्ट होते हुए यात्रियों को सुरक्षित निकालने कार्य में जुट गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के नेतृत्व में रेस्क्यू का कार्य करवाया गया। रेस्क्यू टीम के द्वारा रोप वे ट्राली में फंसे सभी 6 दर्शनार्थियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ट्राली में फंसे दर्शनार्थियों में रमेश, प्रीति, प्रियंका,रोहित आर्य एवं सतीश उड़ीसा-आंध्रप्रदेश से दर्शन के लिए मन्दिर आये हैं।

    जांच के आदेश दिए गए

    प्रशासन द्वारा रोप वे में आई खराबी के जांच के आदेश दिए गए है। सभी 6 यात्रियों को रेस्क्यू टीम के द्वारा सकुशल नीचे उतारा गया। सभी यात्रियों ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन को धन्यवाद दिया। बता दें की देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे पहले इस तरह के घटनाक्रम हो चुके हैं, जहां रोप वे अटकने के चलते कई बड़ी दुर्घटनाएं भी घटित हुई हैं। वहीं अबकी बार मध्यप्रदेश के देवास में मौसम बिगड़ जाने के चलते रोप वे बीच रास्ते में अटक गया, जहां 6 श्रद्धालु उस में फंस गए। वहीं पुलिस-प्रशासन के द्वारा चलाए गए बचाओ अभियान के चलते सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाला गया है।

    ये भी पढ़े- Mahakal lok में हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, BJP ने किया पलटवार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+