Mahakal lok में हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, BJP ने किया पलटवार

महाकाल लोक में हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने अपनी बात रखी है। वहीं कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है.

indore

धार्मिक नगरी उज्जैन में हाल ही में आंधी-तूफान के चलते महाकाल लोक स्थित सप्तऋषियों की मूर्तियां टूटकर गिर गई थी। वहीं इस घटनाक्रम के बाद सरकार की ओर से जांच के आदेश दिए जा चुके हैं, तो वहीं विपक्ष में बैठी कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है, जहां महाकाल लोक में हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने अपनी बात रखी है। वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए तो वहीं महाकाल लोक में हुए नुकसान के लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताया है।

कांग्रेस ने लगाए आरोप

इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी, मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा और प्रदेश प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने बताया कि, उस दिन 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिसे विज्ञान की भाषा में तेज आंधी या तूफान नहीं माना जा सकता, फिर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए महाकाल लोक की भ्रष्टाचार से बनाई गई मूर्तियां गिर गई। श्रद्धालु जानते हैं कि इससे हिन्दुओं की आस्था के केंद्र भगवान महाकाल के विग्रह और मुख्य मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, महाकाल की कृपा से भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ जरूर हो गया।

BJP ने दिया ये जवाब

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई मुद्दा कांग्रेस के पास नहीं है। इसलिए वह अनर्गल प्रलाप करती है, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए जिसमें मुद्दा नहीं है, उसमें मुद्दा ढूंढने की कोशिश करती है। विकास की बात करे, सुशासन पर बात करे, विकास की इतनी सारी योजनाएं हैं शिवराज सरकार की इस पर टिका-टिप्पणी करे, उस पर मंथन करे, उसका इन्वेस्टिगेशन करे कहां कोई कमी है, और ज्यादा बेहतर कैसे किया जाए। जनकल्याण से कांग्रेस का सरोकार नहीं है, उनका सरोकार है कैसे नकारात्मक बात पैदा की जाए, कैसे चरित्र हनन की राजनीति की जाए इसमें उनका ध्यान रहता है।

ये भी पढ़े- Ujjain news: महाकाल लोक में सप्तऋषियों की मूर्ति के बाद अब नंदी द्वार का कलश टूटकर गिरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+