True Love : राधा से शादी के लिए अफसर मंसूरी ने बदला धर्म, कृष्णा बन रचाया ब्याह
मुस्लिम युवक को हिंदू युवती से प्यार होने पर दोनों ने शादी कर ली और मुस्लिम युवक ने अपना धर्म परिवर्तित कर हिंदू धर्म अपना लिया है। दोनों की शादी मंदिर में हुई है।

कहते हैं प्यार मजहब नहीं देखत। जी हां, यह पंक्ति मध्यप्रदेश के मंदसौर में सच साबित हुई है, जहां मुस्लिम युवक को हिंदू युवती से प्यार होने पर दोनों ने शादी कर ली और मुस्लिम युवक ने अपना धर्म परिवर्तित कर हिंदू धर्म अपना लिया है। दोनों की शादी मंदिर में हुई है। दरअसल, प्यार का यह पूरा मामला मंदसौर के नाहरगढ़ क्षेत्र के कचनारा का है, जहां रहने वाले अफसर मंसूरी ने हिंदू धर्म अपना लिया है, जिसके बाद अब वह अफसर मंसूरी से कृष्णा हो गए हैं। धर्म परिवर्तन के लिए अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मंदिर पहुंचे, जहां अफसर मंसूरी के धर्म परिवर्तन कर उन्हें कृष्णा बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
धर्म परिवर्तन करने वाले युवक की मानें तो वह प्रेशर से ड्राइवर है, और अस्पताल में लगने वाले कैंप के दौरान मरीजों को लाते ले जाते वक्त उनकी पहचान मरीजों की देखभाल के लिए काम करने वाली राधा नाम की युवती से हुई, जिसके बाद देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया। वहीं प्यार होने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया, जहां दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। युवक की मानें तो शुरु से ही उनकी हिंदू धर्म में खासी रुचि थी। इसी के चलते उन्होंने मंदिर में विवाह किया, और अब हिंदू धर्म अपना लिया।

लंबे वक्त से थी सनातनी बनने की इच्छा
युवक ने बताया कि, उनकी लंबे वक्त से सनातनी बनने की इच्छा थी, जहां हिंदू धर्म के प्रति उनका अलग लगाव था। यही कारण था कि, मुस्लिम होने के बावजूद भी लगातार वह मंगलवार का व्रत रखते थे। वहीं अचानक उन्होंने धर्म परिवर्तन की पूरी जानकारी जुटाई, और गायत्री मंदिर में पहुंचकर हिंदू धर्म अपना लिया। गायत्री मंदिर में उनकी हिंदू धर्म अपनाने की प्रक्रिया पूरी कराई गई, जहां गोमूत्र, गोबर, दूध, दही और शहद से स्नान करवाया गया। साथ ही गोमूत्र और पंचामृत पिलाकर हिंदू धर्म में प्रवेश कराया गया। हिंदू धर्म में प्रवेश किया प्रक्रिया लगभग 3 घंटे तक चलती रही।

मंदसौर से लगातार सामने आ रहे मामले
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से लगातार धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं, जहां इससे पहले भी कई लोग मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म को अपना चुके हैं। मंदसौर में अब तक का 7 महीने में लगभग 6 से ज्यादा लोगों ने अपना धर्म बदला है। वहीं अभी तक यह सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में मंदसौर में गुना की रहने वाली नाज़नीन बानो ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवक से विवाह रचाया था, जहां नाज़नीन बानो, नैंसी बन गई थी। कुल आंकड़े की बात करें तो मध्य प्रदेश में पिछले 6 माह में लगभग 23 लोगों ने अपना धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म को अपनाया है।
ये भी पढ़े- Video : Mahakal शरण में Anupam Kher, सिर पर भभूत और गले में माला धारण कर दिया खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications