Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video : Mahakal शरण में Anupam Kher, सिर पर भभूत और गले में माला धारण कर दिया खास संदेश

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर भगवान महाकालेश्वर की शरण में पहुंचे, उन्होंने धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किया है।

ujjain

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर भगवान महाकालेश्वर की शरण में पहुंचे, उन्होंने धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किया है। सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के पूजन अर्चन के बाद मीडिया से बातचीत भी की। उधर, अनुपम खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने उज्जैन आने के अनुभव और भगवान महाकाल की कृपा का बखान कर रहे हैं। इन दिनों महाकाल शरण में पहुंचने वाले बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है, जहां इस बीच अनुपम खेर ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए हैं।

वायरल वीडियो में अनुपम खेर ने कही ये बात

वायरल वीडियो में अनुपम खेर ने कही ये बात

भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि, मैं आज उज्जैन में महाकाल मंदिर में आया हूं प्रार्थना करने, प्रभु को धन्यवाद देने, यह बोलने के लिए कि प्रभु ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैंने आपके लिए भी प्रार्थना की है। आपको सुख शांति समृद्धि मन की शांति सब कुछ मिले, जय महाकाल। वहीं इसके बाद अनुपम खेर अपने फैंस को महाकाल लोक का नजारा दिखा रहे हैं, और कह रहे हैं कि, आप भी आइए, और इस मंदिर में अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करिए, बहुत खूबसूरत जगह है, मन की शांति मिलती है, जय भोलेनाथ।

अनुपम खेर का बदला हुआ स्वरूप

अनुपम खेर का बदला हुआ स्वरूप

धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन करने वाले मशहूर अभिनेता अनुपम खेर यहां बदले हुए स्वरूप में नजर आए, जहां उन्होंने अपने गले में माला धारण की हुई थी तो वहीं माथे पर चंदन और भभूत लगाया हुआ था। साथ ही उन्होंने भगवा दुपट्टा भी ओढ़ रखा था, और गले में पुष्प माला धारण करने के साथ ही हाथ में कमल का फूल ले रखा था। अपने बदले हुए स्वरूप में अनुपम खेर बिल्कुल ही अलग नजर आ रहे थे।

भगवान महाकालेश्वर में गहरी आस्था

भगवान महाकालेश्वर में गहरी आस्था

जानकारी के मुताबिक मशहूर अभिनेता अनुपम खेर की भगवान महाकालेश्वर में गहरी आस्था है। यही कारण है कि वे लगातार धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर समय-समय पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करते हैं, और पूजन कर अपनी मनोकामना भगवान महाकालेश्वर को बताते हैं। वहीं एक बार फिर अभिनेता अनुपम खेर धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए हैं। साथ ही अपने फैंस को शेयर करते हुए बेहद खास संदेश दिया है।

ये भी पढ़े- Ujjain : Mahakal lok का दूसरा चरण जल्द होगा पूरा, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+