MP के इन शहरों में होगी पुरूषों की नसबंदी, तैयारी पूरी
उज्जैन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत पुरूषों की भागीदारी बढ़ाये जाने के लिये शासन के निर्देशानुसार 21 नवंबर से 4 दिसम्बर तक पुरूष नसबंदी (वेसेक्टॉमी) पखवाड़ा मनाया जायेगा।
परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक पुरूष नसबंदी ऑपरेशन हो। पुरूषों की सहभागिता के बिना परिवार नियोजन कार्यक्रम को वांछित सफलता नहीं मिल सकती। पुरूषों को परिवार नियोजन अपनाने के लिए समझाना होगा। उन्हें भ्रांति दूर करने के लिए जानकारी देनी होगी कि पुरूष नसबंदी से पुरूषत्व में हानि नही होती।

कुछ ऐसी है व्यवस्था
पखवाड़े के दौरान सामाजिक जागरूकता की गतिविधियां सम्पादित की जायेंगी, मैदानी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निरन्तर लक्षित परिवार से संपर्क कर पुरूष नसबंदी हेतु योग्य हितग्राहियों को प्रेरित करने का कार्य व इच्छुक दंपत्तियों का चिन्हांकन किया जायेगा। पुरूष नसबंदी ऑपरेशन में 10 से 15 मिनिट का समय लगता है, भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है, ऑपरेशन में चीरा व टांका नहीं लगाया जाता है, यह एक सरल एवं सुरक्षित तकनीक द्वारा किया जाता है।
कई शहरों में होगी नसबंदी
''स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा, जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा'' थीम पर आयोजित पुरुष नसबंदी पखवाड़े के तहत जिला चिकित्सालय खंडवा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में पुरुष नसबंदी शिविर आयोजित किये जायगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जिला अस्पताल व मूंदी में 28 से 4 दिसंबर तक प्रतिदिन पुरुष नसबंदी शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना, किल्लौद, छैगांवमाखन में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार 2 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा एवं हरसूद में तथा 4 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना में पुरुष नसबंदी शिविर का आयोजन किया जायेगा।
ये भी पढ़े- Indore news: मावठे के साथ ओले गिरने से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जोरदार ठंड के लिए रहे तैयार












Click it and Unblock the Notifications