MP Weather News: मालवा से रूठा मानसून, अच्छी बारिश के लिए करना होगा इतना इंतजार

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही मालवा-निमाड़ अंचल में भारी बारिश का दौर देखने मिला था, जहां बारिश का यह सिलसिला थम चुका है। वहीं पिछले कुछ दिनों से बारिश का थमा सिलसिला अब चिंता बनता चला जा रहा है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

मालवा-निमाड़ अंचल में भी मानसून की बेरुखी का असर अब दिखने लगा है, जहां उमस बढ़ रही है, तो वहीं किसानों के चेहरे पर भी चिंता नजर आने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

Indore

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

जुलाई में मालवा पर मानसून मेहरबान नजर आया था तो वहीं अगस्त होते ही मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई थी। यही कारण था कि, अगस्त के पहले सप्ताह के बाद मालवा-निमाड़ अंचल में कहीं भी झमाझम बारिश का दौर देखने नहीं मिला। इतना ही नहीं आने वाले एक सप्ताह तक भी बारिश की कोई संभावना मालवा निमाड़ अंचल में नजर नहीं आ रही। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कमजोर पड़े सिस्टम के कारण यह असर देखने मिल रहा है। यही कारण है कि आगामी 1 सप्ताह तक भी झमाझम बारिश का दौर देखने नहीं मिलेगा। वहीं उसके बाद यदि अच्छा सिस्टम बनता है तो बारिश के आसार बनेंगे।

इंदौर जिले में अब तक इतनी बारिश

इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 679.5 मिलीमीटर (साढ़े 26 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। यह गत वर्ष इस अवधि में हुई वर्षा से 239.4 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 9 इंच) अधिक है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 440.1 मिलीमीटर (17 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गयी थी। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 565 मिमी., महू में 583 मिमी., सांवेर में 753.4 मिमी., देपालपुर में 974.5 मिमी., गौतमपुरा में 619 मिमी. और हातोद में 582.3 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 475.6 मिमी., महू में 448 मिमी., सांवेर में 409.8 मिमी., देपालपुर में 516.3 मिमी., गौतमपुरा में 351 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़े- MP News: क्या छिंदवाड़ा से कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कैलाश विजयवर्गीय, मिला ये जवाब?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+