MP News: क्या छिंदवाड़ा से कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कैलाश विजयवर्गीय, मिला ये जवाब?
MP में इन दिनों सियासत का सिलसिला जारी है, जहां कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा आए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कैलाश विजयवर्गीय ने यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है, साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प भी दिलवाया है.
इस दौरान विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात भी की है. वहीं विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, पार्टी कहेगी तो छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेगे, और जीतकर भी दिखाएंगे। विजयवर्गीय इन दिनों लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करते दिखाई दे रहे हैं. साथ ही विजयवर्गीय मिशन 2023 की तैयारी में भी जुटे हुए नजर आ रहे हैं.

विजयवर्गीय ने कही ये बात
BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आना हुआ। छिंदवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय का भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के आगमन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में भारी उत्साह देखने को मिला। इधर, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए छिंदवाड़ा से कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि, पार्टी कहेगी तो छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेगे, और जीतकर भी दिखाएंगे।
गंधवानी में दिखा दम
BJP इन दिनों मिशन 2023 की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां अब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी मैदान संभाल लिया है। विजयवर्गीय ने गंधवानी पहुंचकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, और जीत के लिए जोश भरा। इस दौरान विजयवर्गीय अवैध कारोबार और गुंडागर्दी करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ गुस्से में नजर आए, इतना ही नहीं उन्होंने गुंडागर्दी करने वालों को अल्टिमेटम देते हुए कहा कि, हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन अगर कोई हमे छेड़े तो हम छोड़ते भी नहीं हैं।
ये भी पढ़े- MP News: मंत्री और सांसद ने की PM MODI से मुलाकात, लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया












Click it and Unblock the Notifications