MP weather update : मावठा गिरते ही बिगड़ा मालवा का मौसम, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा अंचल में मावठा गिर जाने के बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा अंचल में मावठा गिर जाने के बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मालवा अंचल की बात करें तो यहां इंदौर और उज्जैन संभाग में मावठा गिरा है, जहां इन दोनों ही संभागों के अंतर्गत कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला देखने मिला। वहीं अब मौसम साफ हो चुका है, जिसके बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है, अबकी बार इंदौर और उज्जैन संभाग में कड़ाके की ठंड का इंतजार किया जा रहा है, जहां पिछले कुछ सालों में दिसंबर का महीना काफी ठंडा रहा है।
Recommended Video

मावठे के चलते बिगड़ा मौसम का मिजाज
प्रदेश के कई जिलों में मावठा गिर जाने के कारण मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और अन्य संभागों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इंदौर की बात की जाए तो यहां मंगलवार और बुधवार को कई इलाकों में हल्की फुल्की बारिश का सिलसिला देखने मिला, तो वहीं बूंदाबांदी का दौर भी दिनभर चलता रहा। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते तापमान में हल्की फुल्की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बादल छट जाने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

मालवा-निमाड़ में भी ठंड की दस्तक
ठंड के लिए अलग पहचान रखने वाले मालवा निमाड़ अंचल में भी अब गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है, जहां ठंड की दस्तक होने के बाद अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में इसी तरह से तापमान में गिरावट दर्ज होने का सिलसिला जारी रहेगा, जहां इसी तरह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उधर, प्रदेश के अलग-अलग अंचलों में भी इसी तरह की स्थिति नजर आ रही है, जहां ठंड की दस्तक के साथ ही ठंड लगातार बढ़ रही है।

अच्छी बारिश के चलते बढ़ेगी ठंड
मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। भारी बारिश का सिलसिला थम चुका है, जहां मौसम साफ नजर आ रहा है। मौसम के साफ होते ही लोगों ने भी राहत महसूस की है।
ये भी पढ़े- True Love : राधा से शादी के लिए अफसर मंसूरी ने बदला धर्म, कृष्णा बन रचाया ब्याह












Click it and Unblock the Notifications