Ujjain News: राहुल बनकर गरबा में पहुंचा फिरोज, आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर हुई पिटाई

MP में इन दिनों गरबा महोत्सव के चलते हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन में गरबा महोत्सव के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने समुदाय विशेष के युवक को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

उज्जैन के मक्सी रोड स्थित गरबा पांडाल में मंगलवार की रात एक युवक नाम और पहचान छिपाकर गरबा में घुस गया, जहां इसकी सूचना मिलते ही हिंदू वादी संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. हिंदू वादी संगठन के लोगों को देख युवक भागने लगा, लेकिव वह भागने में नाकामयाब रहा और पकड़ा गया।

Indore

उज्जैन के मक्सी रोड़ पर आयोजित गरबा में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को युवक पर शक हुआ, वहीं कार्यकर्ताओं के नाम पूछने पर युवक ने अपना नाम राहुल बताया, और कहा कि, वह मक्सी रोड पर ही रहता है, और प्रतिदिन गरबा देखने आता है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता युवक को पंडाल में मौजूद पुलिस के पास ले गए, जहां पुलिस ने नाम पूछा तो युवक ने अपना नाम फिरोज बताया। बस फिर क्या था, गुस्साए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने पुलिस के सामने ही युवक को चांटे मारना शुरू कर दिए। जांच करने पर युवक की जेब से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। वहीं अब पुलिस गिरफ्त में आए युवक से पूछताछ की जा रही है।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों गरबा महोत्सव का सिलसिला जारी है, जहां गरबा महोत्सव में रोजाना बड़ी संख्या में लोग देवी आराधना के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं निपानिया में आयोजित एक गरबा महोत्सव में नाम बदलकर पहुंचा धर्म विशेष का लड़का पकड़ाया है।

जानकारी के मुताबिक, देवास का रहने वाला असीम नागौरी नाम बदलकर गरबा महोत्सव में पहुंचा था, जहां उसने अपना नाम पंकज बताया था। वहीं जैसे ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ा, वैसे ही युवक की हकीकत सामने आ गई, और युवक ने अपना असली नाम बताते हुए दोस्तों के साथ गरबा में आने की बात कबूली है।

ये भी पढ़े- Indore News: पंकज बनकर गरबा में घुसा आसिम, लड़कियों को ब्लैकमेल करता पकड़ाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+