Indore News: पंकज बनकर गरबा में घुसा आसिम, लड़कियों को ब्लैकमेल करता पकड़ाया
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों गरबा महोत्सव का सिलसिला जारी है, जहां गरबा महोत्सव में रोजाना बड़ी संख्या में लोग देवी आराधना के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं निपानिया में आयोजित एक गरबा महोत्सव में नाम बदलकर पहुंचा धर्म विशेष का लड़का पकड़ाया है।
जानकारी के मुताबिक, देवास का रहने वाला असीम नागौरी नाम बदलकर गरबा महोत्सव में पहुंचा था, जहां उसने अपना नाम पंकज बताया था। वहीं जैसे ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ा, वैसे ही युवक की हकीकत सामने आ गई, और युवक ने अपना असली नाम बताते हुए दोस्तों के साथ गरबा में आने की बात कबूली है।

जानकारी के मुताबिक, निपानिया क्षेत्र में गरबा आयोजित किया जा रहा था, जहां गरबा आयोजन में हिंदूवादी संगठनों ने नाम बदलकर पहुंचे युवक को पकड़ा है। युवक को जब पकड़ा गया तो वह अपना नाम पंकज बता रहा था, लेकिन जैसे ही हिंदूवादी संगठन ने अपना असली रूप दिखाया, तो युवक ने अपना नाम बताते हुए असीम नागोरी कबूल किया है। वहीं इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां पुलिस अब युवक की जांच में जुट गई है। उधर, हिंदूवादी संगठनों में आयोजिकों को भी सख्त हिदायत देते हुए, इस तरह के लोगों को गर्भ में एंट्री ना देने की बात कही है।
पुलिस अब गिरफ्त में आए युवक की जांच पड़ताल में जुट गई है, जहां युवक के पास से मिले मोबाइल फोन में कुछ युवतियों के अश्लील फोटो और अश्लील चैट भी मिली है। इसके बाद पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। उधर, हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया कि युवक ने कई लड़कियों को ब्लैकमेल किया है, इसके सबूत भी उसके मोबाइल में है, जिसके आधार पर युवक के खिलाफ सख्त से सख्त की जानी चाहिए। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गरबा में हड़कंप मच गया, जहां लोग अपने-अपने घर रवाना हो गए।
ये भी पढ़े- MP News: गरबा में तीसरी आंख से मनचलों पर पुलिस की नजर, इन पर होगा एक्शन









Click it and Unblock the Notifications