Loksabha Election से पहले विकसित भारत संकल्प यात्रा, सांसद कर रहे योजना का प्रचार
शासन की सभी प्रमुख योजनाओं को प्रदेश के प्रत्येक कोने के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा संचालित की जा रही है। यह यात्रा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वार्ड एवं पंचायत वार चलाई जा रही है।
जनप्रतिनिधि इस यात्रा का नेतृत्व कर योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में गत दिवस देपालपुर के बनेडिया ग्राम में सांसद शंकर लालवानी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्राम वासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

लालवानी ने कही ये बात
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी गाड़ी है। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रदेश के जन जन तक यह गाड़ी पहुंचकर उन्हें विकास की दौड़ में भागीदारी बनाएगी और सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय कैंप के माध्यम से हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए शिविर लगाए गए। क्विज एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
राष्ट्रीय विकास के साझा विजन की दिशा में आयोजित की जा रही 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का आज प्रदेश भर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, कई लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया। 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
ये भी पढ़े- Indore news: क्या है विकसित भारत संकल्प यात्रा, जिसे सफल बनाने में जुटा नगर निगम, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications