Indore news: क्या है विकसित भारत संकल्प यात्रा, जिसे सफल बनाने में जुटा नगर निगम, जानिए?
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शासन निर्देशानुसार दिनांक 16 दिसम्बर से आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में सिटी बस आफिस में बैठक ली गई। बैठक में सभापति मुन्नालाल यादव, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा,अभय राजनगांवकर व अन्य उपस्थित थे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है, विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उददेश्य केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाना है।

समस्त वार्डो में निकाली जाएगी यात्रा
इंदौर में यात्रा 16 दिसम्बर 2023 से लेकर 25 जनवरी 2024 तक शहर के समस्त वार्डो में निकाली जाएगी। हर वार्ड में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ व जनकलयाणकारी योजनाओ की जानकारी नागरिको तक पहुंचे, जिन हितग्राहियो को योजना का लाभ मिला है, वह अपने अनुभव को अन्य नागरिको के साथ सांझा करेंगे। महापौर ने कहा कि, शासन निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रत्येक वार्डो में केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ से परिपूर्ण रथ (वैन) के माध्यम से पहुंचेगी, जिसमें लगी एलईडी स्क्रीन व साउण्ड के माध्यम से नागरिको को योजनाओ की जानकारी दी जाएगी व योजना का लाभ किये पात्र हितग्राही योजनाओ की जानकारी भी सांझा करेगे।
जनता तक पहुंचेगी योजनाएं
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री की योजनाओ के बेहतर क्रियान्वयन से देश को विकसित बनाने में सहयोग मिला है। इसी उददेश्य से शहर के वार्ड का नेतृत्व करने वाले पार्षद व जनप्रतिनिधि इसमें सम्मिलित होकर, केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ की जानकारी जन-जन तक पहुचाने में सहयोग करेगे। साथ ही वार्ड क्षेत्र में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री का संदेश, संकल्प विडियो का प्रदर्शन, फिल्म का प्रदर्शन, मेरी कहानी मेरी जुबानी लाभार्थियो के अनुभवो को साझा करना, सांस्कृतिक कार्यक्रम धरती कहे पुकार के स्वच्छता गीत का प्रदर्शन आदि आवश्यक व्यवस्थाओ के संबंध में संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े- Alirajpur Borewell Accident: खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications