Loksabha Election: क्या आप लड़ेंगी इंदौर से चुनाव?, उषा ठाकुर ने सवाल का दिया जवाब
Loksabha Election के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां संगठन की ओर से जल्द इंदौर लोकसभा के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया जाएगा। वहीं इससे पहले पूर्व मंत्री और विधायक उषा ठाकुर से जब पूछा गया की, इंदौर से बीजेपी किसे अपना प्रत्याशी बनाएगी, तो ठाकुर ने इसका जवाब देते हुए संगठन सर्वोपरी की बात कही है।
इंदौर लोकसभा से बीजेपी की ओर से महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की संभावनाएं सियासी गलियारों में चल रही है, जिसके चलते विधायक उषा ठाकुर का नाम भी प्रत्याशियों की दौड़ में शामिल है, ऐसे में जब उषा ठाकुर से ये सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, संगठन जिसे भी मौका देगा, उसे जिताने के लिए सभी काम करेंगे।

विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी संगठन अपना एक है, और वह जिसे उचित समझता है, उसे सेवा का एक मौका देता है। जिसको भी मौका मिलेगा। अहिल्या की पावन नगरी हमेशा से अपना कीर्तिमान स्थापित करती आई है। पिछली बार का भी लोकसभा चुनाव सर्वाधिक मतों से इंदौर ने जीता है। भाजपा संगठन जिसे आदेशित करेगा वह सेवा करेगा।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब BJP की ओर से प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित की जाने लगी है, जहां हाल ही में BJP ने अपनी पहली सूची में देशभर की लगभग 195 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें से मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर BJP ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
BJP की पहली सूची में इंदौर का नाम नहीं होने से सियासत की गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जहां अब दूसरी सूची में इंदौर का नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से प्रत्याशी चयन को लेकर BJP राजधानी दिल्ली में मंथन कर रही है, जहां जल्द प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है।
ये भी पढ़े- MP News: एक रात में सियासी उलटफेर, जिन्हें मिलना था टिकट, उन्होंने ही छोड़ दिया कांग्रेस का हाथ












Click it and Unblock the Notifications