Loksabha Election: क्या इंदौर से कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहा?, इस नेता को चुनाव लड़ाने की बात चली
Loksabha Election के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है, जहां प्रत्याशी चयन को लेकर लगातार कांग्रेस मंथन करती नजर आ रही है। इधर, अब सियासत के गढ़ इंदौर से कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनाएगी फिलहाल इस पर किसी तरह की कोई सहमति नहीं बन पाई है। वहीं लगातार कांग्रेस इंदौर से प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन करती नजर आ रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस इंदौर से विशाल पटेल को प्रत्याशी बनाना चाहती थी, लेकिन पटेल ने आखिर वक्त में पाला बदल लिया, जहां इसके बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी की तलाश में है, लेकिन कांग्रेस को अब तक प्रत्याशी नहीं मिल सका है, जिसके बाद अब इंदौर से सत्यनारायण पटेल को एक बार फिर चुनाव लड़ाने की चर्चा चल पड़ी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस एक बार फिर इंदौर लोकसभा से सत्यनारायण पटेल को अपना प्रत्याशी बन सकती है, जहां पटेल इससे पहले इंदौर लोकसभा से चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें पटेल को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब एक बार फिर कांग्रेस हाई कमान की नजर इंदौर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाने के लिए सत्यनारायण पटेल की तरफ चली गई है। यही कारण है कि, सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं पर ध्यान लगाया जाए तो इसमें इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस सत्यनारायण पटेल को प्रत्याशी बना सकती है।
पटवारी ने कही ये बात
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां लगातार कांग्रेस की ओर से अलग-अलग बैठकों का सिलसिला भी जारी है, तो वहीं अब जल्द ही कांग्रेस मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है, जिसे लेकर लगातार पार्टी मंथन करती नजर आ रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश को लेकर लगभग 70% टिकटों का फैसला हो चुका है, हम हर सीट पर सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी उतारेंगे। पार्टी जो निर्णय लेगी वह सभी को मान्य और बाध्य भी रहेगा। हर सीट पर सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी उतारने का पार्टी का निर्णय है।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: कांग्रेस के 70 प्रतिशत टिकट तय, जीतू पटवारी ने बताया कब होगी घोषणा












Click it and Unblock the Notifications