'अति आत्मविश्वास से बचें', क्लस्टर मीटिंग में BJP नेताओं को जेपी नड्डा का संदेश
Loksabha Election के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल की पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी का विशेष फोकस है। यही कारण है कि, पांचो लोकसभा सीटों को जीतने के लिए BJP खास रणनीति अपनाती नजर आ रही है। इंदौर आए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन पांचों लोकसभा सीटों की क्लस्टर बैठक ली। यहां उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
BJP की क्लस्टर बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिम्मेदार पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जीत का महामंत्र दिया। इस दौरान क्लस्टर बैठक में उज्जैन, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीटों के BJP प्रत्याशी मौजूद रहे।

कलस्टर मीटिंग में शामिल होने इंदौर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र दिया। इसी के साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अति आत्मविश्वास से बचने की टिप्स दी। जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट तौर पर कहा कि, कांग्रेस मजबूत स्थिति में नहीं है, इसका मतलब यह नहीं कि, हम अति आत्मविश्वास में आ जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजाना 16 से 17 घंटे तक काम करते हैं, चुनाव प्रचार करते हैं, हमारा भी कर्तव्य है कि, पार्टी के लिए 16 से 17 घंटे तक कम करें, और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मतदाताओं से जीवंत संपर्क बनाए रखें।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी की क्लस्टर बैठक में प्रमुख तौर पर मध्य प्रदेश की 29 सीटों को जीतने के लिए मिशन 29 पर बात हुई तो वहीं अबकी बार 400 पर के नारे को किस तरह से साकार किया जाए, इसे लेकर भी रणनीति बनी है।
मध्य प्रदेश के दौरे पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंदौर में क्लस्टर बैठक से पहले धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए। यहां उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा के तमाम नेता नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़े- MP News: मालवा-निमाड़ के BJP नेताओं को जेपी नड्डा ने दिया जीत का मंत्र, हुई ये बात












Click it and Unblock the Notifications