MP News: मालवा-निमाड़ के BJP नेताओं को जेपी नड्डा ने दिया जीत का मंत्र, हुई ये बात
Loksabha Election के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल की पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी का विशेष फोकस है। यही कारण है कि, पांचो लोकसभा सीटों को जीतने के लिए BJP खास रणनीति अपनाती नजर आ रही है। इंदौर आए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन पांचों लोकसभा सीटों की क्लस्टर बैठक ली। यहां उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इंदौर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान नड्डा के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव, कलस्टर प्रभारी और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, तुलसी सिलावट समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

BJP का 'मिशन-29'
BJP की क्लस्टर बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिम्मेदार पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जीत का महामंत्र दिया। इस दौरान क्लस्टर बैठक में उज्जैन, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीटों के BJP प्रत्याशी मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी की क्लस्टर बैठक में प्रमुख तौर पर मध्य प्रदेश की 29 सीटों को जीतने के लिए मिशन 29 पर बात हुई तो वहीं अबकी बार 400 पर के नारे को किस तरह से साकार किया जाए, इसे लेकर भी रणनीति बनी है।
Recommended Video
जीत की खास रणनीति तैयार
मध्य प्रदेश के दौरे पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंदौर में क्लस्टर बैठक से पहले धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए। यहां उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा के तमाम नेता नजर आ रहे थे। वहीं उज्जैन से नड्डा छतरपुर के लिए रवाना हुए, जहां छतरपुर से जेपी नड्डा इंदौर लौटे और क्लस्टर बैठक में हिस्सा लिया।
ये भी पढ़े- 'पहले 15 पैसे पहुंचते थे, अब पूरा रुपया आता है', BJP प्रत्याशी ने बताया योजना का गणित












Click it and Unblock the Notifications