Indore News: आचार संहिता में आबकारी अमले ने बनाया रिकॉर्ड, करोड़ों का माल जप्त

Loksabha Election 2024 के दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग इंदौर द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता 16 मार्च 2024 से गत 12 मई 2024 तक जिले के विभिन्न वृत्तों में कार्यवाही की गई।

इस दौरान कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 1856 प्रकरण पंजीबद्ध कर 23243 लीटर शराब, 79815 किलोग्राम महुआ लहान, 36 दोपहिया वाहन, 01 तीपहिया तथा 08 चार पहिया वाहन जप्त किये।

Indore

जप्त सामग्री की कुल कीमत दो करोड़ 23 लाख 82 हजार 218 रुपये है। विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और क्रय/विक्रय तथा नियम तोड़ने वाले बारों और मदिरा दुकानों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इंदौर जिले में मदिरा के अवैध निर्माण, परिवहन, संग्रहण और अवैध विक्रय करने तथा नियम तोड़ने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई की जा रही थी। विगत 06 से 08 मई 2024 को जिले के विभिन्न वृत्तों में 102 छापे मारकर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कुल 100 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये थे।

इंदौर जिले में सभी 2677 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने जिले में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर सभी मतदाताओं, चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी, सुरक्षा में तैनात जवानों एवं मीडिया प्रतिनिधियों सहित टीम इंदौर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा है कि, जिले के जागरूक मतदाताओं, चुनाव कार्य में लगे सरकारी अमले एवं मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग एवं परिश्रम के कारण शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने में मदद मिली है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जहां चुनाव के दौरान आबकारी विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़े- Indore News: हत्या के आरोपी ने पुलिस पर किया फायर, शॉर्ट एनकाउंटर में हुआ घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+