Indore News: हत्या के आरोपी ने पुलिस पर किया फायर, शॉर्ट एनकाउंटर में हुआ घायल

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर किया। शहर के आजाद नगर इलाके में 2 दिन पहले हुई हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करते वक्त आरोपी ने साथी के साथ पुलिस पर फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस आरोपी को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां आरोपी का इलाज जारी है। आरोपी पुलिस रिकॉर्ड में आदतन अपराधी है। यही कारण है कि, पुलिस जब आरोपी को पकड़ने गई तो आरोपी ने अपने साथी के साथ पुलिस पर फायर कर दिए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी करवाई करते हुए, आरोपी के पैर में गोली मार दी।

Indore

इंदौर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है। इसी को रोकने के लिए अब पुलिस गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई करती नजर आ रही है। शहर में पिछले दिनों युवक की हत्या हुई थी, जहां आजाद नगर इलाके में हुई इस हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापे मार कार्रवाई को अंजाम दे रही थी। वहीं पुलिस को जब आरोपी की लोकेशन मिली, तो पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, जहां पुलिस को देखते ही आरोपी ने गोली चला दी। वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जो गोली चलाई वह आरोपी के पैर में जा लगी, जिसके चलते आरोपी घायल हो गया। वहीं पुलिस आरोपी को घायल अवस्था में MY अस्पताल लेकर पहुंची, जहां आरोपी का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पर अलग-अलग थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, जहां आरोपी पहले भी अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका है। वहीं अब एक बार फिर आरोपी पर हत्या का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं इसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो गोली आरोपी के पैर में जा लगी।

ये भी पढ़े- Indore News: चुनावी रंजिश, कांग्रेस नेता के घर बदमाशों ने हमला बोला, नेता प्रतिपक्ष से हुई झड़प

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+