Lok Sabha Election: मतदान का उत्साह, कोई दिल्ली से वोट देने आया, किसी ने विकास को मुद्दा बताया
Lok Sabha Election के चौथे चरण में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतदान का सिलसिला जारी है, जहां मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं युवाओं में मतदान को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है।
मतदान के लिए मतदाता अलग-अलग शहरों से अपने शहर इंदौर पहुंचे हैं, जहां सभी ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेते हुए मतदान किया है। इंदौर के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने मिल रही थी।

मतदान करने दिल्ली से इंदौर आए सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट कृष्णा पांडे ने बताया कि, मतदान अधिकार के साथ कर्तव्य भी है, जब तक मैं अपना कर्तव्य नहीं निभाउंगा, तब तक राष्ट्र के प्रति मेरा कर्तव्य पूरा नहीं होगा। इसलिए राष्ट्रहित में शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है। सभी से मेरा निवेदन है की मतदान करना चाहिए।
मतदाता गजेंद्र साहू बताते हैं की, मतदान की प्रकिया पूरी करते हुए मताधिकार का प्रयोग किया है। जनता के जो काम हो रहे हैं, उन्हीं को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है। हमारी ग्रोथ और डेवलपमेंट को भी ध्यान में रखा है।
मतदाता बताते हैं की कौन हमारी रिसर्च और डेवपलमेंट पर फोकस करेगा, कौन आगे प्रोग्रेस करवाएगा। हम दूसरे देश से अपने देश के विकास को कम्पेयर करके जो ठिक लगेगा, वैसा मतदान करेंगे।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतदान केंद्रों पर लोग उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं, और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चौथे चरण में मध्य प्रदेश की चिन्ह आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, और में प्रमुख तौर पर इंदौर, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, मंदसौर, देवास और उज्जैन लोकसभा सीट शामिल है। इंदौर में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने मिल रही थी.
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर में फर्स्ट टाइम वोटर्स ने किया मतदान, किन मुद्दों का रखा ध्यान, बताया












Click it and Unblock the Notifications